एजुकेशन

Sainik School में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, यहां देखें एलिजिबिलिटी, सैलरी और आवेदन की प्रक्रिया

Sainik School अमरावतीनगर ने विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पीजीटी, पीजीटी और नॉन-टीचिंग स्टाफ की नौकरी तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

Image

Sainik School ने निकाली भर्ती (Photo - AI)

Sainik School Recruitment 2026: अगर आप भी शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में काम करने के मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए सैनिक स्कूल (Sainik School) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। तमिलनाडु स्थित सैनिक स्कूल अमरावतीनगर ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) से लेकर लेबोरेटरी असिस्टेंट, काउंसलर, बैंड मास्टर और आर्ट मास्टर तक के पद भरे जाएंगे। इसमें पदों के अनुसार योग्यता, सैलरी और आवेदन की अंतिम तिथि के साथ प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

सैनिक स्कूल अमरावतीनगर द्वारा जारी इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। पदों की विवरण इस प्रकार है -

पदरिक्तियां
पीजीजी मैथ (रेगुलर बेस)1
पीजीटी इंग्लिश (रेगुलर बेस)1
पीजीटी फिजिक्स (रेगुलर बेस)1
टीजीटी मैथ (रेगुलर बेस)1
लैबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) रेगुलर बेस1
काउंसलर (तीन सालों के लिए कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर)1
बैंड मास्टर (तीन सालों के लिए कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर)1
आर्ट मास्टर (तीन सालों के लिए कॉन्ट्रेक्चुअल)1
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP TET Result 2026: 15 अगस्त के बाद जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकते हैं चेक

क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी

पीजीटी मैथ (रेगुलर बेस) - मैथ में 2 साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के साथ उम्मीदवार के बीएड या मास्टर के साथ बीएड में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

पीजीटी इंग्लिश (रेगुलर बेस) - इंग्लिश में दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स या मास्टर्स डिग्री के साथ बीएड की में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।

पीजीटी फिजिक्स (रेगुलर बेस) - फिजिक्स में दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स या मास्टर्स की डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री होना भी अनिवार्य है।

टीजीटी मैथ (रेगुलर बेस) - मैथ सब्जेक्ट में चार साल का इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन कोर्स या मैथ में बैचलर डिग्री 50 परसेंट नंबरों के साथ हो। इसके अलावा बीएड डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का सीटीईटी/एसटीईटी (पेपर-II) क्वालीफाई किया होना भी अनिवार्य है।

लेबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) रेगुलर बेस - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम से फिजिक्स सब्जेक्ट के पास होना अनिवार्य है।

काउंसलर (तीन सालों के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर) - साइकोलॉजी में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या चाइल्ड डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट के साथ करियर गाइडेंस और काउंसलिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

बैंड मास्टर (तीन सालों के लिए कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर) - AEC ट्रेनिंग कॉलेज और सेंटर, पचमढ़ी से पोटेंशियल बैंड मास्टर/बैंड मेजर/ड्रम मेजर कोर्स किया हो या इसके समकक्ष नौसेना/एयर फोर्स कोर्स होना अनिवार्य है।

आर्ट मास्टर (तीन सालों के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल) - फाइन आर्ट में मास्टर्स की डिग्री (पेंटिंग स्पेशलाइजेशन के साथ) या फाइन आर्ट के साथ ग्रेजुएट/आर्ट/ड्रॉइंग और पेंटिंग एक सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा हो और 4 साल का डिप्लोमा या हायर सेकेंडरी/इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के साथ 5 साल/7 साल का डिप्लोमा फाइन आर्ट/पेंटिंग/ड्राइंग और पेंटिग में होना अनिवार्य है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार सैनिक स्कूल पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

क्या है भर्ती के लिए आयु सीमा?

विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा के नियम अलग-अलग है। बता दें कि भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अक्टूबर के आधार पर की जाएगी।

- पीजीटी शिक्षक आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए

- टीजीटी शिक्षक एवं लैबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष रखी गई है

- काउंसलर, बैंड मास्टर और आर्ट मास्टर इन पदों के लिए 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के मानकों के अनुरूप पद के आधार पर आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसमें पीजीटी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 47 हजार रुपये की बेसिक सैलरी और नियमों के अनुसार हर महीने महंगाई भत्ता यानी डीए दिया जाएगा। जबकि टीजीटी टीचर को 44,900 का बेसिक पे और साथ में मासिक डीए प्राप्त होगा। अब बात करें नॉन-टीचिंग स्टाफ की तो पदों के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर अलग-अलग है। लेबोरेटरी असिस्टेंट को 25 हजार बेसिक पे के साथ डीए, काउंसलर एवं बैंड मास्टर (कॉन्ट्रैक्चुअल) को 40,000 प्रति माह समेकित वेतन मिलेगा। इसमें अतिरिक्त भत्ते शामिल नहीं होंगे। आर्ट मास्टर को 25,000 प्रति माह निश्चित वेतन दिया जाएगा।

भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन?

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sainikschoolamaravathinagar.edu.in पर जाएं और वहां उपलब्ध गूगल फॉर्म को 25 अगस्त तक भरें।

स्टेप 2 - गूगल फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को आधिकारिक फॉर्मेट में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर उसे भरना है।

स्टेप 3 - उसके बाद उसे प्रिंसिपल के नाम पर 'सैनिक स्कूल अमरावतीनगर, उडुमालपेट तालुक, तिरुपुर जिला, तमिलनाडु - 642 102' पते पर भेजना है।

आवेदन भरते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करते हुए ध्यान रखें कि लिफाफे के ऊपर स्पष्ट एवं बोल्ड अक्षरों में पद का नाम अवश्य लिखें। उदाहरण के तौर पर APPLICATION FOR THE POST OF Teacher/Non Teaching Staff। आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु प्रमाण पत्र और संबंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित यानी सेल्फ अटेस्ट करके फोटो कॉपी लगाना अनिवार्य है।

क्या है आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को बता दें कि गूगल फॉर्म भरने और आवेदन पत्र डाक द्वारा भेजने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह तय समय-सीमा के भीतर आवेनद फॉर्म भरें और प्रक्रिया पूरी करें। विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article