बिजनेस

सीनियर सिटीजन के लिए बंपर कमाई का मौका, ये स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं FD पर तगड़ा रिटर्न

Senior Citizen FD Rates in August 2026: एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंक आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। खासकर सीनियर सिटिजन ग्राहकों को एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक का तगड़ा रिटर्न ऑफर किया जा रहा है।

Image

एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज (AI Generated Image)

Senior Citizen FD Rates in August 2026: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं और बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। मौजूदा समय में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। खास बात यह है कि सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ सीनियर सिटिजन ग्राहकों को भी अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जा रहा है। कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी स्मॉल फाइनेंस बैंक एक जैसी ब्याज दरें नहीं ऑफर कर रहे हैं। हर बैंक अलग-अलग अवधि (Tenure) के लिए अलग-अलग ब्याज दरें तय करता है। इसलिए निवेश करने से पहले एफडी की अवधि और मिलने वाले रिटर्न की तुलना करना बेहद जरूरी है।

कौन-सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank) अपने ग्राहकों को 23 महीने 1 दिन से लेकर 27 महीने की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सामान्य नागरिकों इस अवधि के लिए 8.00 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) 30 महीने की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। बैंक इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 8.10 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 8.25 प्रतिशत ब्याज की सुविधा दे रहा है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) दो वर्ष से तीन वर्ष (1,095 दिन) तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.00 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 8.30 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, जो कि सभी अवधि की एफडी में सबसे अधिक है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) 666 दिनों की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 8.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर उपलब्ध करवा रहा है।

वहीं, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) 3 वर्ष 1 दिन (36 महीने 1 दिन) की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इस अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 8.00 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंकएफडी अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटिजन ब्याज दर
Shivalik Small Finance Bank23 महीने 1 दिन से 27 महीने8.00%8.50%
Suryoday Small Finance Bank30 महीने8.10%8.25%
Jana Small Finance Bank2 वर्ष से 3 वर्ष (1,095 दिन)8.00%8.30%
Utkarsh Small Finance Bank666 दिन8.10%8.25%
Equitas Small Finance Bank3 वर्ष 1 दिन (36 महीने 1 दिन)8.00%8.50%

स्मॉल फाइनेंस बैंक क्यों दे रहे FD पर ज्यादा ब्याज

स्मॉल फाइनेंस बैंक आमतौर पर बड़े बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दरें ऑफर करते हैं, ताकि वे अधिक से अधिक जमा (Deposits) आकर्षित कर सकें। यही वजह है कि बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के बीच इन बैंकों की एफडी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

हालांकि, केवल अधिक ब्याज दर देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश से पहले बैंक की विश्वसनीयता, एफडी की अवधि, समय से पहले निकासी (Premature Withdrawal) से जुड़े नियम और अपनी वित्तीय जरूरतों का भी आकलन करना जरूरी है। साथ ही, निवेशकों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी निवेश योजना उनके वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम क्षमता के अनुरूप हो।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article