बॉलीवुड

'Batwara 1947' से भिड़ेगी 'Awarapan 2', रिलीज टालने की अफवाहों पर Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी

'Awarapan 2' to clash With 'Batwara 1947': इमरान हाशमी ने खुद यह कन्फर्म कर दिया है कि उनकी फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज डेट आगे शिफ्ट नहीं होगी और यह 'बटवारा 1947' से टकराने को तैयार है।

Image

'आवारापन 2' की नहीं बदली जाएगी रिलीज डेट (Pic Credit: Instagram)

'Awarapan 2' to clash With 'Batwara 1947': सिनेप्रेमियों के लिए अगस्त का महिना बेहद खास होने वाला है। 14 अगस्त को इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा 'आवारापन 2' और सनी देओल की एक्शन ड्रामा 'बंटवारा 1947' रिलीज होने जा रही है। दोनों ही फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा सुनने में आ रहा है था कि 'बंटवारा 1947' से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स 'आवारापन 2' की रिलीज को आगे शिफ्ट कर सकते हैं। अब इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए इमरान हाशमी ने बताया कि उनकी फिल्म तय समय पर ही रिलीज होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day Box office: महज 6 दिन में $1 बिलियन की कमाई, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास)

'आवारापन 2' की रिलीज नहीं टली

'आवारापन 2' की रिलीज डेट को लेकर चल रही अफवाहों पर निर्माता विशेष भट्ट ने विराम लगा दिया है। 4 अगस्त को Vishesh Films के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान साफ कहा कि इस मूवी की रिलीज को आगे नहीं बढ़ाया गया है। विशेष भट्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ अनवेरिफाइड अकाउंट्स दावा कर रहे थे कि फिल्म अगस्त की बजाय सितंबर में रिलीज होगी लेकिन ये चीजें गलत हैं। उन्होंने कहा कि 'आवारापन 2' की घोषणा के बाद इसकी रिलीज डेट कभी भी नहीं बदली गई।

उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्शन सीन्स को तैयार करने में समय लगा। इसके अलावा शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को चोट आई थी जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना पड़ा। इसी वजह से शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हुआ। विशेष भट्ट ने भरोसा दिलाया कि अब फिल्म पूरी तरह तैयार है और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि अब रिलीज में किसी तरह की देरी नहीं होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से जूझ रहे Pradeep Rawat का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर)

इमरान हाशमी ने भी तोड़ी चुप्पी

इंस्टाग्राम लाइव में इमरान हाशमी भी शामिल हुए। उन्होंने फिल्म की रिलीज टलने की खबरों को खारिज करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'लोग जो मन चाहे बोल देते हैं।' इमरान ने यह भी बताया कि 6 अगस्त को फैंस के लिए एक खास सरप्राइज आने वाला है। फिल्म में वह एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे।

'बटवारा 1947' से होगी क्लैश

सनी देओल की 'बटवारा 1947' से 'आवारापन 2' टकरा रही है। विशेष भट्ट ने कहा, 'हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि हमारी फिल्म सनी देओल जैसे दिग्गज अभिनेता की फिल्म के साथ रिलीज हो रही है। यह हमारी पहली हॉलिडे रिलीज है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article