2024 में भी फ्लॉप का टैग लेकर घूमते रहे ये एक्टर्स, निर्माताओं ने करोड़ों का नुकसान झेल बहाए खून ने आंसू

Actors Flop in 2024: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' से लेकर अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'खेल-खेल में' सहित कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के साथ-साथ निर्माताओं ने बड़ा नुकसान झेला है। ये एक्टर्स भी साल 2024 में फ्लॉप ही साबित हुए। देखें लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 1 2025, 10:43 IST
2024 में एक भी हिट नही दे पाए ये एक्टर्स...Image Credit : Instagram01 / 08

2024 में एक भी हिट नही दे पाए ये एक्टर्स...

Actors Flop in 2024: साल 2024 में लोगों को उम्मीद थी कि अक्षय कुमार से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ इन एक्टर्स की फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा नुकसान झेला। हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन की 'बेबी जॉन' भी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित होती दिखाई दे रही हैं। आइए इस लिस्ट में देखें 2024 में किन-किन एक्टर्स पर फ्लॉप का टैग लगा रहा। डालिए एक नजर...

सिद्धार्थ मल्होत्राImage Credit : Instagram02 / 08

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बीते कुछ सालों में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भी हिट नहीं दे पाए हैं। इस साल भी उनकी फिल्म 'योद्धा' को खास पसंद नहीं किया गया। 2024 में सिद्धार्थ ने एक भी हिट मूवी नहीं दी है।

अक्षय कुमारImage Credit : Instagram03 / 08

अक्षय कुमार

साल 2025 में अक्षय कुमार से काफी उम्मीद है लेकिन 2024 में अभिनेता की 'बड़े मियां छोटे मियां' और ';खेल खेल में' जैसी कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी।

जॉन अब्राहमImage Credit : Instagram04 / 08

जॉन अब्राहम

इस साल जॉन अब्राहम की एक्शन-थ्रिलर मूवी 'वेदा' रिलीज हुई थी। इस मूवी का क्लैश 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' से हुआ था। जॉन की मूवी फ्लॉप रही थी।

कैटरीना कैफImage Credit : Instagram05 / 08

कैटरीना कैफ

साल 2024 की शुरुआत में कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज हुई थी। फिल्म में साउथ एक्टर विजय सेतुपति नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

टाइगर श्रॉफImage Credit : Instagram06 / 08

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ को भी अपने करियर को बचाने के लिए एक सुपरहिट मूवी देने की बहुत जरूरत है। उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी फ्लॉप रही थी।

आयुष शर्माImage Credit : Instagram07 / 08

आयुष शर्मा

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' भी इस साल रिलीज हुई थी। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

वरुण धवनImage Credit : Instagram08 / 08

वरुण धवन

हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' रिलीज हुई है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही है। मूवी का बजट 160 करोड़ रुपये है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!