शहर

झारखंड के भाजपा नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक हालातों पर किया मंथन

Jharkhand Student Protest: झारखंड के भाजपा नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी स्थित अमित शाह के आवास पर हुई।

Image

झारखंड के भाजपा नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात (फोटो साभार: @BJP4Jharkhand)

Photo : Twitter

Jharkhand Student Protest: झारखंड के भाजपा नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी स्थित अमित शाह के आवास पर हुई। इस दौरान, भाजपा नेताओं ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब झारखंड सरकार ने मंगलवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की, जिन्हें अनियमितताओं के बाद रद्द कर दिया गया।

भाजपा की झारखंड इकाई ने 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''आज नई दिल्ली में प्रदेशाध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, चंपई सोरेन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं रवींद्र कुमार राय मौजूद रहे।''

छात्र आंदोलन स्थगित

इस बीच, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को अपना 26 दिन से जारी प्रदर्शन स्थगित कर दिया और राज्य सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय दिया।जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के एक नेता ने कहा, ''हम अब आंदोलन स्थगित कर रहे हैं और सरकार को दो महीने की चेतावनी दे रहे हैं कि वह मुद्दों का समाधान करे और भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए।''

छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मंच ने बताया कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी प्रदर्शन के दौरान 15 दिन से अनशन कर रहे तीन प्रदर्शनकारियों रूपेश कुमार पाल, सविता कुमारी और राहुल क्रांति ने बुधवार को अनशन समाप्त कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article