एजुकेशन

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026: एनटीए ने जारी की एआईईईए पीजी परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) PG और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा JRF/SRF (Ph.D.) की आंसर की जारी कर दी है।

Image

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें एआईईईए पीजी परीक्षा की आंसर की

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) PG और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा JRF/SRF (Ph.D.) की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें ICAR AIEEA PG की परीक्षा 4 जुलाई को हुई थी। यह परीक्षा देश के 115 शहरों में बनाए गए करीब 162 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में हुई थी। परीक्षा में लगभग 42,110 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें AIEEA (PG) के 30,619 और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (Ph.D) के 11,491 उम्मीदवार थे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAR AIEEA PG 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026: रिस्पॉन्स शीट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की के साथ प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकते हैं। यहां आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026 Objection: कैसे करें आपत्ति शुल्क का भुगतान

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस जमा किए बिना किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा करने के किसी अन्य माध्यम से किया गया भुगतान मान्य नहीं होगा।

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच संबंधित विषय के विशेषज्ञों का पैनल करेगा। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की में आवश्यक बदलाव किया जाएगा और उसका लाभ सभी उम्मीदवारों को दिया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई अंतिम आंसर की के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article