Top 10 TV Gossips: शिल्पा शिंदे पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा, फिर अबरार काजी-प्रियांशी यादव के शो पर रोक

Top 10 TV Gossips 3 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ शिल्पा शिंदे पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं अबरार काजी और प्रियांशी यादव के शो पर फिर से होल्ड लग गया है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 3 2026, 16:05 IST
3 जून से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 10

3 जून से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossips 3 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी से जुड़े कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में अबरार काजी-प्रियांशी यादव से लेकर शिल्पा शिंदे तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ शिल्पा शिंदे पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं अबरार काजी और प्रियांशी यादव के शो पर फिर से होल्ड लग गया है। वहीं दूसरी ओर सुरभि ज्योति ने अपने बेबी शावर की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-

​शिल्पा शिंदे पर भड़कीं पूजा बेदी​Image Credit : Instagram02 / 10

​शिल्पा शिंदे पर भड़कीं पूजा बेदी​

शिल्पा शिंदे द्वारा प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का आरोप लगाने की बात पर पूजा बेदी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "जो भी महिला पीड़ित की रक्षा के लिए बने कानून को हथियार बनाती है, भले ही वो बदले के लिए हो, खुद के फायदे के लिए हो, पब्लिसिटी के लिए हो या फिर किसी की छवि बिगाड़ने के लिए, वो मूल्यों के साथ विश्वासघात कर रही है।"

​शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में आईं बेबिका धुर्वे​Image Credit : Instagram03 / 10

​शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में आईं बेबिका धुर्वे​

शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में ये कबूल किया है कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। इसपर एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हुईं। वहीं बेबिका धुर्वे ने उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा, "इंडियन टीवी सेट और वर्क स्पेस बहुत ही भयानक हो सकते हैं। ये इंसान की दिमागी और भावनात्मक हालत बिगाड़ देते हैं। आपको वित्तीय डुबा देते हैं और तोड़ देते हैं। वो एक बहादुर लड़की है जो बोलना जानती है। कोई वजह है, जिसकी वजह से मैं टीवी शोज अब नहीं करती। रियलिटी टीवी बेस्ट चीज है जो मेरे साथ हुई है।"

'तू ही रे' फिर हुआ होल्डImage Credit : Instagram04 / 10

'तू ही रे' फिर हुआ होल्ड

​अबरार काजी और प्रियांशी यादव स्टारर 'तू ही रे' सीरियल 8 जून को रिलीज होने वाला था। लेकिन खबर आ रही है कि मेकर्स ने इस शो पर कुछ वक्त के लिए फिर से रोक लगा दी है, क्योंकि इसके प्रोमो को फैंस से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।​

"तू जूलियट जट्ट दी' पर लग सकता है ताला?Image Credit : Instagram05 / 10

"तू जूलियट जट्ट दी' पर लग सकता है ताला?

​'तू जूलियट जट्ट दी' को लेकर खबर आ रही है कि लगातार गिरती टीआरपी के कारण सीरियल चैनल के निशाने पर आ चुका है। चैनल इसकी टाइमिंग बदलने की फिराक में तो है ही, साथ ही इसपर कैंची भी चल सकती है।​

सुरभि ज्योति ने शेयर की बेबी शावर की अनदेखी फोटोजImage Credit : Instagram06 / 10

सुरभि ज्योति ने शेयर की बेबी शावर की अनदेखी फोटोज

​सुरभि ज्योति का कुछ दिनों पहले ही धूमधाम से बेबी शावर हुआ है, जिसकी अनदेखी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं।​

'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनेंगी आकांक्षा चौधरीImage Credit : Instagram07 / 10

'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनेंगी आकांक्षा चौधरी

​'स्प्लिट्जविला 16' फेम आकांक्षा चौधरी का नाम 'बिग बॉस 20' के लिए सामने आया। इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए आकांक्षा चौधरी ने कहा, "कुछ तो आगे है, पर क्या है वो बता नहीं सकती। जो भी होगा, प्यार देना, बस समर्थन करना।"​

बोटॉक्स का आरोप लगाने वालों को रुबीना दिलैक ने दिया करारा जवाबImage Credit : Instagram08 / 10

बोटॉक्स का आरोप लगाने वालों को रुबीना दिलैक ने दिया करारा जवाब

​रुबीना दिलैक को लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने बोटॉक्स कराया है। उनकी कॉलेज की तस्वीरों और वर्तमान फोटोज को शेयर कर उन्हें ट्रोल किया गया। लेकिन एक्ट्रेस ने इस मामले पर कहा, "मैं बस इतना किया था कि बेबी फैट को घटाया था। मैंने अपने फीचर्स पर काम किया था। मैंने सांस लेने के तरीके को सुधारा, जिससे मेरी जॉ लाइन शार्प हुई। मैंने अपने बोलने के तरीके बदले, जिससे मेरे चेहरे में भी बदलाव हुआ।"​

ऋत्विक धनजानी के साथ हुआ हादसाImage Credit : Instagram09 / 10

ऋत्विक धनजानी के साथ हुआ हादसा

​'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक स्टंट परफॉर्म करते हुए ऋत्विक धनजानी के साथ हादसा हो गया। ऋत्विक आग वाला स्टंट कर रहे थे, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए। हालांकि तुरंत ही उन्हें मेडिकल सहायता दी गई।​

उर्फी जावेद ने राजमा से बनाई ड्रेसImage Credit : Instagram10 / 10

उर्फी जावेद ने राजमा से बनाई ड्रेस

​उर्फी जावेद हर बार अपनी ड्रेस से लाइमलाइट लूट ले जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक आउटफिट राजमा से तैयार किया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!