Entertainment News Today: Sonam Kapoor ने भगवान शिव से प्रेरित होकर रखा छोटे बेटे का नाम, संदीप रेड्डी वांगा ने लगाया लक्ष्य पर दांव

Entertainment News 9th may: मनोरंजन जगत की आज यानी 9 मई को कई खबरें चर्चा में बनी रही। सलमान खान ने बॉबी देओल की फिल्म को लेकर रिएक्शन दिया। तो वहीं अरबाज खान ने पुणे में बच्ची के साथ हुई रेप-मर्डर की घटना की निंदा की। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रही।

Authored by: अभयUpdated May 9 2026, 21:46 IST
मनोरंजन जगत की 9 मई की बड़ी खबरें (Entertainment News Today)01 / 13

मनोरंजन जगत की 9 मई की बड़ी खबरें (Entertainment News Today)

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की कई खबरों ने आज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इन खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर की तारीफ करते नजर आए। तो वहीं अरबाज खान पुणे में बच्ची के साथ हुई घटना पर दुख जताया। इसके अलावा थलापति विजय आज पूरे दिन अलग-अलग खबरों की वजह से खबरों में रहे। कई स्टार्स की नई फिल्मों में एंट्री हुई, तो वहीं कुछ फिल्मों के नए पोस्टर भी सामने आए। तो चलिए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें क्या रही।

सिद्धार्थ और तमन्ना ने लॉन्च की मूवी 'Vvan' पर आधारित की कॉमिक बुक 'द लीजेंड ऑफ वन'02 / 13

सिद्धार्थ और तमन्ना ने लॉन्च की मूवी 'Vvan' पर आधारित की कॉमिक बुक 'द लीजेंड ऑफ वन'

मुंबई कॉमिक कॉन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपनी अपकमिंग मूवी 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर आधारित एक कॉमिक बुक 'द लीजेंड ऑफ वन लॉन्च' की। इसके साथ ना केवल निर्माता एकता कपूर ने अपनी अपकमिंग मूवी के यूनिवर्स को एक्सपेंड किया बल्कि लोगों को फिल्म के प्रति जागरूक करने का अनोखा तरीका भी निकाला। सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर 'वन' 28 अगस्त को रिलीज होगी।

थलापति विजय के बॉडीगार्ड ने लिखा नोटImage Credit : IMDb/ Pinterest03 / 13

थलापति विजय के बॉडीगार्ड ने लिखा नोट

एक्टर थलापति विजय चुनाव जीतने के बाद से काफी चर्चा में बने हुए। थलापति विजय अभी तक तमिलनाडु के CM की शपथ नहीं ले पाए हैं। इसी बीच उनके बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने लिखा की 'मुश्किल लड़ाई के बाद सही नतीजे मिलते हैं।' तो वही TVK के एक समर्थक ने थलापति को CM न बनाए जाने से नाराज होकर आत्मदाह की कोशिश की।

सलमान खान ने की 'बंदर' की तारीफImage Credit : IMDb/ Pinterest04 / 13

सलमान खान ने की 'बंदर' की तारीफ

एक्टर सलमान खान ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बॉबी देओल की फिल्म बंदर की तारीफ की। इसके साथ उन्होंने फिल्म को डिकोड भी किया। सलमान खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Sonam Kapoor ने भगवान शिव से प्रेरित होकर रखा छोटे बेटे का नाम05 / 13

Sonam Kapoor ने भगवान शिव से प्रेरित होकर रखा छोटे बेटे का नाम

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम भगवान शिव से प्रेरित होकर रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है। सोनम ने बताया है कि उनका छोटा बेटा भगवान शिव से खास रिश्ता रखता है और उनका ही अंश है, जिस कारण उन्होंने उसका नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है।

​संदीप रेड्डी वांगा संग काम करेंगे लक्ष्यImage Credit : IMDb/ Pinterest06 / 13

​संदीप रेड्डी वांगा संग काम करेंगे लक्ष्य

बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए संदीप रेड्डी वांगा से हाथ मिला लिया है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी दी है।

इस दिन रिलीज होगी पेड्डी का ट्रेलरImage Credit : IMDb/ Pinterest07 / 13

इस दिन रिलीज होगी पेड्डी का ट्रेलर

राम चरण की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर 16 मई को भोपाल में रिलीज होगा। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।

​विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्टImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 13

​विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट

एक्टर विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर फिल्म राणाबाली का नया वीडियो रिलीज किया गया। फिल्म राणाबाली के इस वीडियो को देखने के बाद विजय के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पुणे की घटना पर अरबाज ने जताया दुखImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 13

पुणे की घटना पर अरबाज ने जताया दुख

एक्टर अरबाज ने अभी हाल ही में पुणे में बच्ची के साथ हुई घटना पर दुख जताया है। अरबाज खान ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। आपको बता दें कि पुणे में एक बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसका मर्डर कर दिया गया था।

​जयदीप अहलावत की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीजImage Credit : IMDb/ Pinterest10 / 13

​जयदीप अहलावत की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

एक्टर जयदीप अहलावत की अपकमिंग फिल्म दलदल का धांसू पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म दलदल के इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

आयुष शर्मा के हाथ लगी नई फिल्मImage Credit : IMDb/ Pinterest11 / 13

आयुष शर्मा के हाथ लगी नई फिल्म

एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म रागिनी 3 में एंट्री हो गई है। इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ तमन्ना भाटिया और जुनैद खान भी अहम रोल में है। आपको बता दें कि ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

FIFA में दिखेगा नोरा फतेही का जलवाImage Credit : IMDb/ Pinterest12 / 13

FIFA में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा

एक्ट्रेस नोरा फतेही ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली हैं। ये इवेंट 12 जून 2026 को कनाडा में होने वाला है। इस खबर के नोरा के फैंस काफी खुश है।

100 करोड़ रुपये में बनी 'राजा शिवाजी'?Image Credit : IMDb/ Pinterest13 / 13

100 करोड़ रुपये में बनी 'राजा शिवाजी'?

एक्टर रितेश शर्मा ने अभी हाल में Zoom को दिए इंटरव्यू में फिल्म राजा शिवाजी के बजट को लेकर चल रही खबरों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा बजट केवल निर्माताओं को ही पता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!