Sunny Sanskari ki tulsi Kumari Movie Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर आज यानी 15 सितंबर के दिन मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस मूवी में वरुण-जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ सहित कई एक्टर्स मौजूद हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इन एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
मनीष पॉल फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अहम रोल निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस मूवी में अपने रोल को निभाने के लिए 70 लाख रुपये के करीब चार्ज किए हैं।
वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' में अक्षय ओबेरॉय को भी कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के लिए अक्षय को भी 70 लाख रुपये ही मिले हैं।
रोहित सराफ भी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन एक अपोजिट नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी के लिए रोहित सराफ को लगभग 1 करोड़ रुपये की रकम फीस के तौर पर दी गई है।
सान्या मल्होत्रा भी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर को टक्कर देती नजर आएंगी। इस मूवी के लिए सान्या मल्होत्रा को भी 1 करोड़ रुपये फीस मिली है।
जान्हवी कपूर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में लीड रील में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस मूवी के लिए जान्हवी कपूर को 5 करोड़ रुपये मिले हैं।
वरुण धवन भी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अहम रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इस मूवी के वरुण धवन को 15 करोड़ रुपये मिले हैं।