गुरु पूर्णिमा की सुबह अपने गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शकों को याद करने का सबसे खूबसूरत मौका है। इस खास दिन भेजें ऐसे अर्थपूर्ण गुड मॉर्निंग संदेश, जिनमें सिर्फ शुभकामना नहीं, बल्कि सम्मान और दिल से निकली भावनाएं भी शामिल हों।
आपकी सीख से हर सुबह नई राह मिलती है, आपके शब्दों से हिम्मत और विश्वास मिलता है। गुरु पूर्णिमा की इस पावन सुबह आपको सादर प्रणाम और ढेरों शुभकामनाएं।
सुबह की पहली किरण खुशियां लेकर आए, आपका आशीर्वाद हर कदम पर साथ आए। आपने जो जीवन जीना सिखाया है, वह सीख हमेशा हमारे साथ रहे।
अंधेरी राह में दीपक बनकर जो साथ चले, मुश्किल समय में सही दिशा दिखाते रहे। ऐसे गुरु को दिल से नमन है, गुरु पूर्णिमा की शुभ सुबह मंगलमय हो।
आपसे मिला ज्ञान सबसे अनमोल खजाना है,आपकी सीख ने जीवन को बेहतर बनाया है।आज की यह सुबह आपके नाम है,गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम और शुभकामनाएं।
नई सुबह नई उम्मीद लेकर आए, हर कोशिश को सफलता का रास्ता दिखाए। आपका आशीर्वाद यूं ही बना रहे, गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपने सिर्फ आगे बढ़ना नहीं सिखाया, गिरकर संभलना भी सिखाया है। आपकी हर सीख दिल में संजोकर रखेंगे, गुरु पूर्णिमा पर आपको शत-शत नमन।
जिसने हमें खुद पर विश्वास करना सिखाया, जिसने गलत राह से वापस आना सिखाया। उस गुरु को दिल से नमन हमारा, गुरु पूर्णिमा की शुभ और मंगलमय सुबह!