Anupamaa Spoiler 29 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में बीते दिन दिखाया गया था कि अनुपमा और प्रेम आंख पर पट्टी बांधकर खाना बनाते हैं। लेकिन टास्क के बीच ही श्रुति नियमों को तोड़ देती है, जिससे प्रेम की टीम को जबरदस्त झटका लगता है। हालांकि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पहले टास्क में अनुपमा को जबरदस्त जीत हासिल होगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...
पहले टास्क में अनुपमा को मिलेगी जीत
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा अनुपमा की डिश देख रॉय और उस्ताद जी ही नहीं बल्कि शेफ मनप्रीत भी खुश हो जाएंगी। वो अनुपमा से कहेंगी कि मुझे लगा था कि आप डिश की साइंस में हार जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपने आज प्रेजेंटेशन भी अच्छी दी है। वहीं जज अपना फैसला सुनाते हुए कहते हैं कि इस टास्क में अनुपमा जी की टीम ने जीत हासिल की है। ये सुनकर जहां अनुपमा की खुशी सातवें आसमान पर होती है तो वहीं प्रेम का मुंह उतर जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
अनुपमा को फिर चैलेंज करेगा प्रेम
अनुपमा की जीत से प्रेम मायूस हो जाता है। लेकिन वो अनुपमा की तरफ बधाई का हाथ बढ़ाते हुए कहता है, "किसी और की गलती की वजह से आपको ये टास्क जीतने का मौका मिला। लेकिन आगे आने वाला हर टास्क और ग्रैंड फिनाले मैं ही जीतूंगा। लिख लीजिए, अनुपमा जोशी। छोटा हूं, इसलिए सलाह दे देता हूं कि मैं आपको हराने वाला हूं, बुरी तरह से।" इसपर अनुपमा कहेगी, "तुम पूरी कोशिश करना, तुम मेरी हार की कोशिश करना और मैं अपनी जीत की कोशिश करूंगी।"

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
श्रुति को लताड़ेगा प्रेम
श्रुति की गलती के कारण प्रेम टास्क हार जाता है। श्रुति जब उससे माफी मांगती है तो प्रेम उसपर भड़क जाता है। श्रुति कहती है कि मैं प्रेशर में और पैनिक में थी। इसपर प्रेम कहेगा कि मां और राही सबकुछ संभाल रहे थे। परी भी प्रेग्नेंसी मैं पैनिक नहीं करती। आप भी मुझपर कम दबाव नहीं बनाती हैं कि कैफे में प्रोफिट चाहिए, हमें जीतना है। लेकिन आज आपकी गलती ने हमें हरा दिया।
