वेस्टइंडीज-पाकिस्तान टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों ने कर दिया कमाल, इतिहास में छठी बार हुआ ऐसा

पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त थमाई। चौथे दिन आखिरी सेशन में महज 8 गेंदें फेंकी गई और टेस्ट मैच खत्म हो गया। यह जीत चारों इनिंग में खास मौकों पर मिली जीत पर बनी। क्योंकि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पूरे 40 विकेट गिरे और इस दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। आइए जानते हैं क्या रिकॉर्ड बना।

Authored by: Umesh KumarUpdated Jul 29 2026, 08:38 IST
वेस्टइंडीज ने ली बढ़तImage Credit : Windies Cricket/AP01 / 07

वेस्टइंडीज ने ली बढ़त

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान ने चौथे दिन आखिरी सेशन में सिर्फ आठ गेंदें ही खेली थीं कि जायडेन सील्स ने आखिरी विकेट लेकर मैच खत्म किया और वेस्टइंडीज को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह जीत चारों इनिंग में खास मौकों पर मिली जीत पर बनी है।

जस्टिन ग्रीव्स ने पलटा मैचImage Credit : Windies Cricket/AP02 / 07

जस्टिन ग्रीव्स ने पलटा मैच

पहली पारी में कावेम हॉज के 84 और शाई होप के 92 रनों ने बल्ले से टीम को मजबूती दी, जबकि पाकिस्तान की जवाबी पारी शान मसूद के शानदार शतक जड़ा। बाद में तेज गेंदबाज हावी हो गए। जस्टिन ग्रीव्स ने लगातार पांच विकेट मेडन लेकर मैच का पासा पलट दिया। ​

पहले 20 विकेट रहे तेज गेंदबाजों के नामImage Credit : Windies Cricket/AP03 / 07

पहले 20 विकेट रहे तेज गेंदबाजों के नाम

जस्टिन ग्रीव्स ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह लगातार पांच विकेट मेडन ओवर करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। वेस्टइंडीज की पहली पारी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। इसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने सभी 10 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। यानी कि शुरू के 20 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने लिए 20 विकेट Image Credit : Windies Cricket/AP04 / 07

पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने लिए 20 विकेट

इसके बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने फिर कहर बरपाया। मोहम्मद अब्बास, अली, खुर्रम और जमाल ने मिलकर 10 विकेट चटकाए। इसमें अब्बास ने सर्वाधिक विकेट लिए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों दोनों पारियों में मिलकर 20 विकेट लिए।

तीन गेंदबाजों ने लिए पांच-पांच विकेट Image Credit : Windies Cricket/AP05 / 07

तीन गेंदबाजों ने लिए पांच-पांच विकेट

दूसरी पारी में पाकिस्तान के अब्बास ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद वेस्टइंडीज के जायडेन सील्स की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। सील्स ने पांच विकेट हॉल पूरा किया। यह इस मैच का तीसरा पांच विकेट हॉल रहा। ग्रीव्स, अब्बास और सील्स ने एक ही टेस्ट मैच में पांच विकेट हॉल पूरा किया।

तेज गेंदबाजों ने किया अनोखा कारनामाImage Credit : Windies Cricket/AP06 / 07

तेज गेंदबाजों ने किया अनोखा कारनामा

यह पहली बार हुआ, जब वेस्टइंडीज के पेसर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में सभी 20 विकेट लिए हैं। वहीं, पूरे मैच में तेज गेंदबाजों ने मिलकर 40 विकेट चटकाए। यह टेस्ट इतिहास में छठी बार हुआ है जब तेज गेंदबाजों ने मिलकर पूरे 40 विकेट निकाले हों।

1984 में बना था पहला रिकॉर्डImage Credit : Windies Cricket/AP07 / 07

1984 में बना था पहला रिकॉर्ड

एक टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों द्वारा कुल 40 विकेट लेने का पहला रिकॉर्ड, ENG vs WI, द ओवल, 1984 में बना। इसके बाद PAK vs ZIM, रावलपिंडी, 1993 टेस्ट मैच में ऐसा हुआ। तीसरी बार ENG vs SA, लीड्स, 1998, चौथी बार SA vs IND, जोहान्सबर्ग, 2018 और पांचवीं बार ENG vs NZ, लॉर्ड्स, 2026 यह रिकॉर्ड बना। अब छठी बार पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के मैच में देखने को मिला। ​एक टेस्ट में पेसर्स द्वारा लिए गए सभी 40 विकेटENG vs WI, द ओवल, 1984PAK vs ZIM, रावलपिंडी, 1993ENG vs SA, लीड्स, 1998SA vs IND, जोहान्सबर्ग, 2018ENG vs NZ, लॉर्ड्स, 2026WI vs PAK, तरौबा, 2026*

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!