सलमान खान ने एक थप्पड़ में लाल कर दिए थे इन स्टार्स के गाल! बीच-बचाव के बाद शांत हुए थे भाईजान

Salman Khan Slapped These Stars: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों के लिए काफी फेमस है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको सलमान खान ने सरेआम थप्पड़ मार दिया था।

Authored by: अभयUpdated Dec 27 2025, 12:25 IST
सलमान खान ने इन स्टार्स को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, देखें लिस्टImage Credit : IMDb/ Reddit01 / 07

सलमान खान ने इन स्टार्स को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, देखें लिस्ट

जाने-माने स्टार सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दोस्ती के साथ-साथ दुश्मनी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। इसके अलावा सलमान खान का गुस्सा भी काफी सुर्खियों में रहता है। सलमान खान इसी गुस्से में बॉलीवुड के कई स्टार्स को थप्पड़ तक मार चुके हैं। इसका जिक्र अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है।

सुभाष घई (Subhash Ghai)Image Credit : IMDb/ Reddit02 / 07

सुभाष घई (Subhash Ghai)

सलमान खान और सुभाष घई (Subhash Ghai) का विवाद काफी पुराना है। रिपोर्ट के मुताबिक एक पार्टी में सलमान खान और सुभाष घई के बीच विवाद हुआ तब भाईजान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। बाद में सलमान खान के पिता सलीम खान ने मामला शांत करवाया।

​शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)Image Credit : IMDb/ Reddit03 / 07

​शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

सलमान खान और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब अच्छे दोस्त है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2008 में कटरीना कैफ की पार्टी में दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान पर हाथ छोड़ दिया था।

​रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)Image Credit : IMDb/ Reddit04 / 07

​रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

सलमान खान और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बीच विवाद एक पार्टी के दौरान हुआ था। इस पार्टी में सलमान खाने ने रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था, संजय दत्त ने इस दौरान बीच-बचाव किया था।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)Image Credit : IMDb/ Reddit05 / 07

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने कटरीना कैफ पर हाथ उठा दिया था, करीना कपूर ने दोनों के बीच का विवाद खत्म किया था।

​ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)Image Credit : IMDb/ Reddit06 / 07

​ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की रिश्ता ब्रेकअप के बाद खराब होता चला गया। ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगया था।

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)Image Credit : IMDb/ Reddit07 / 07

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और सलमान खान का विवाद फिल्म तेरे नाम के दौरान हुआ था। इस दौरान अनुरान ने सलमान को चेस्ट हेयर न शेव करने को कहा, इस बात पर भाईजान भड़क गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!