Anupamaa 7 Maha Twist: राही पर एहसान जताएगी श्रुति, कॉम्पिटीशन से पहले अनुपमा को ठेंगा दिखाएंगी बा

Anupamaa 7 Maha Twist 14 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि श्रुति राही पर एहसान जताएगी। वहीं दूसरी ओर अनुपमा को बा ठेंगा दिखा देंगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 14 2026, 10:56 IST
'अनुपमा' में 14 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 14 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 14 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' अपने ट्विस्ट और टर्न्स के साथ टीआरपी को पटरी पर लाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, शो कॉम्पिटीशन की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। 'अनुपमा' में बीते दिन दिखाया गया कि प्रेम और अनुपमा को अपनी-अपनी टीम बनाने के लिए कहा जाता है। इसपर प्रेम अपने परिवार के साथ टीम बना लेता है। दूसरी ओर पाखी और तोषू पैसों के लिए अनुपमा के साथ जाने की कोशिश करते हैं।

टेस्ट में फेल होंगे पाखी और पारितोषImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

टेस्ट में फेल होंगे पाखी और पारितोष

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि पाखी और पारितोष किचन में भूचाल ला देंगे। जहां पाखी गेहूं के आटे की जगह मैदा गूंथेगी को वहीं पारितोष मसाला ढूंढने के चक्कर में किचन तहस-नहस कर देगा। ऐसे में अनुपमा किंजल, माही और प्रेरणा को टास्क देगी कि वो किचन साफ करें और टेस्ट पास करें।​

प्रेम के कान भरेगी श्रुतिImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

प्रेम के कान भरेगी श्रुति

​श्रुति प्रेम के कान भरेगी। वो कहेगी कि ख्याति जी को तुमसे ज्यादा अनुपमा से अपनी दोस्ती प्यारी है। वो परी तो उस परिवार का ही हिस्सा है। क्या पता वो तुम्हारे साथ होकर भी तुम्हारे साथ नहीं रहते। ख्याति जी तुम्हारी सगी मां नहीं हैं तो क्या पता वो इसलिए ही ऐसा कर रही हों।​

श्रुति को करारा जवाब देगी राहीImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

श्रुति को करारा जवाब देगी राही

​श्रुति की ये बात राही सुन लेगी और उसे करारा जवाब देगी। वो बोलेगी कि सगी मां और बेटी तो आप और मैं भी नहीं हैं। और मां प्रेम से बहुत प्यार करती हैं। प्रेम के लिए उनका प्यार कम न पड़े, इसलिए उन्होंने अपने सगे बेटे को खुद से दूर कर दिया है। इसपर प्रेम भी राही का साथ देगा, लेकिन वो बोलेगा कि मैंने इसी विश्वास से मां का हाथ मांगा था, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। वहीं राही श्रुति से बोलेगी कि आप बस कीजिए, आपने प्रेम के दिमाग में कितना कुछ भर दिया है। लेकिन श्रुति बोलेगी कि तुम्हारी खुशी के लिए मैंने इतना बड़ा रिस्क उठाया है और अब सब चीज कॉम्पिटीशन पर निर्भर है।​

अनुपमा बनाएगी अपनी टीमImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

अनुपमा बनाएगी अपनी टीम

​दूसरी ओर शाह हाउस में अनुपमा अपनी टीम का ऐलान करेगी। वो अपनी टीम में सबसे पहले किंजल को शामिल करेगी। इसके बाद वह माही और प्रेरणा को टीम में जगह देगी। पाखी और पारितोष अपनी बारी का इंतजार करेंगे, लेकिन अनुपमा उन्हें मना कर देगी। अनुपमा दिग्विजय को शामिल करने के बाद बा की तरफ हाथ बढ़ाएगी।​

अनुपमा को ठेंगा दिखाएंगी बाImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

अनुपमा को ठेंगा दिखाएंगी बा

​अनुपमा, बा से कहेगी कि उन्होंने बहुत बार उसकी गलतियों को पकड़कर उसे सही किया है। इसलिए वो चाहती है कि उनकी टीम में बा आए। लेकिन बा कहेंगी कि मुझे डर लगता है, अगर ऊंच-नीच हो गई तो मेरा मजाक बनेगा। इसलिए मैं नहीं आ सकती। ऐसे में अनुपमा हार मानकर ईशानी को टीम में लेगी।​

अपने घर का सपना देखेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

अपने घर का सपना देखेगी अनुपमा

​अनुपमा दिग्विजय के साथ बाजार से लौट रही होगी, तभी उसे वो जगह नजर आएगी जो उसने घर की खातिर न्यूजपेपर में देखी थी। अनुपमा उतरकर उस जमीन की ओर जाएगी, जहां वो अपनी नजरों के सामने घर बनने का सपना देखेगी। वो दिग्विजय से कहेगी कि इस जमीन पर मुझे अपना घर दिख रहा है, मेरे सपनों का आशियाना।​

सास-दामाद की जंग का बनेगा मजाकImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

सास-दामाद की जंग का बनेगा मजाक

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और प्रेम अपनी-अपनी टीम के साथ आमने-सामने आएंगे। उनके बीच की जंग को कॉम्पिटीशन वाले टीआरपी के लिए भुनाने की कोशिश करेंगे। वो कहेंगे कि पहली बार भारत देखेगा सास और दामाद का झगड़ा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!