Big Budget Movies Failed on Box office: बीते कुछ सालों में चुनिंदा फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। दर्शकों ने फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट से ज्यादा कंटेंट पर फोकस किया है। इस बात में कोई शक नहीं कि बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद मेकर्स को फिल्में बनान में पानी की तरह पैसा बहाना पड़ता है। हैरानी तो तब होती है जब ये बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाती हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की बिग बजट मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर 'आदिपुरुष' को मेकर्स ने बनाने में 500-700 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। यह अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड की फिल्मों में से एक थी। इस मूवी को खराब रिव्यू मिले और यह 393 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस मूवी का बजट 350 करोड़ रुपये था। यह फिल्म दुनिया भर में केवल 102.16 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। इस मूवी के फ्लॉप होने से मेकर्स को काफी नुकसान हुआ था।
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को बनाने में लगभग 300-310 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इस मूवी ने शुरुआत के तीन दिनों में अच्छी कमाई की लेकिन बाद में यह असफल साबित हुई। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार था।
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को लोगों ने पसंद तो किया था लेकिन इसका अंत उन्हें समझ नहीं आया। इस मूवी को बनाने में 200-270 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 178–191 करोड़ रुपये दुनिया भर में कमा पाई थी।
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने 180 से लेकर 275 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 130 करोड़ रुपये ही कमाने में सफल रही थी।
अक्षय कुमार की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का बजट लगभग 200-300 करोड़ रुपये था। यह मूवी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। फिल्म ने दुनिया भर में केवल 90-99 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।