Mohit Suri top movies: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। मोहित सूरी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में डायरेक्ट की हैं। सैयारा, आशिकी 2, और मलंग जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग पहचान दी है। रोमांटिक, थ्रिलर और इमोशनल कहानियों का खास मिश्रण उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही है। इनमें से ज्यादातर फिल्में आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं और दर्शक उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं।
मोहित सूरी की फिल्म सैयारा साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में अनीत पड्डा और अहान पांडे नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हाफ गर्लप्रेंड भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। मोहित सूरी की इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपना जलवा बिखेरा था।
फिल्म मलंग मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू मौजूद है। इस मूवी को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।
मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन हिट साबित हुई थी। इस मूवी को देखकर आप पक्का भावुक हो जाएंगे। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख लें।
मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 ने सभी का दिल जीत लिया था। साल 2013 में रिलीज हुई इस मूवी को आप प्राइम पर देख लें।