Jeet 2: सनी देओल बनकर काजल को दुनिया से जीत लाएगा ये एक्टर, सलमान-तब्बू को रिप्लेस करेंगे ये एक्टर्स

Jeet 2 Full Cast: 30 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'जीत' की कहानी ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था। अगर आज यह मूवी बनती है तो सनी देओल के किरदार को ये अभिनेता निभा सकता है। तो चलिए कौन निभाएगी काजल का किरदार...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 6 2026, 15:54 IST
'जीत 2' के लिए परफेक्ट हैं ये एक्टर्स...Image Credit : IMDb01 / 11

'जीत 2' के लिए परफेक्ट हैं ये एक्टर्स...

Jeet 2 Full Cast: साल 1996 में आई फिल्म 'जीत' में सनी देओल, सलमान खान, करिश्मा कपूर और तब्बू सहित कई स्टार्स ने अहम रोल अदा किया था। राज कंवर के निर्देशन में बनी यह मूवी अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक थी। फिल्म में सनी देओल द्वारा निभाए गए करण के किरदार को आज भी याद किया जाता है। अगर आज के समय मेकर्स 'जीत 2' का निर्माण करते हैं तो इन एक्टर्स की कास्टिंग पर विचार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं करण के रोल में कौन सा एक्टर मारेगा बाजी? काजल बनकर धमाल मचाएगी ये अदाकारा। देखें लिस्ट...

सलमान खानImage Credit : IMDb02 / 11

सलमान खान

'जीत' मूवी में सलमान खान सेकंड हीरो के तौर पर नजर आए थे। इस मूवी में सलमान खान ने राजनाथ उर्फ राजू का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने पसंद किया था।

तब्बूImage Credit : IMDb03 / 11

तब्बू

तब्बू ने भी फिल्म 'जीत' में सनी देओल की प्रेमिका का रोल निभाया था। फिल्म में तब्बू जब-जब स्क्रीन पर आती हैं, तब-तब दर्शक झूम जाते हैं। इस मूवी में तब्बू के तुलसीबाई रोल की तारीफ हुई थी।

करिश्मा कपूरImage Credit : IMDb04 / 11

करिश्मा कपूर

'जीत' में करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं। इस मूवी में करिश्मा कपूर द्वारा निभाए गए काजल के रोल की खूब तारीफ हुई थी। इस मूवी सनी देओल संग काजल की जोड़ी परफेक्ट लगी थी।

सनी देओलImage Credit : IMDb05 / 11

सनी देओल

सनी देओल फिल्म 'जीत' की जान थे। इस मूवी में सनी देओल द्वारा निभाए गए करण के किरदार को उनके फैन्स आज भी खूब याद करते हैं। उनके डायलॉग्स भी फिल्म में दमदार थे।

अमरीश पुरीImage Credit : IMDb06 / 11

अमरीश पुरी

अमरीश पुरी ने फिल्म 'जीत' में विलेन का रोल अदा किया था। इस मूवी में अमरीश पुरी को सलमान खान के अंकल के रोल में देखा गया था।

रणवीर सिंहImage Credit : IMDb07 / 11

रणवीर सिंह

अगर आज के जमाने में मेकर्स 'जीत' मूवी का रीमेक बनाते हैं तो रणवीर सिंह को सनी देओल के किरदार में देखा जाता है। 'करण' का रोल उनके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।

कियारा आडवाणीImage Credit : IMDb08 / 11

कियारा आडवाणी

'जीत' मूवी करिश्मा कपूर द्वारा निभाए गए काजल के किरदार में कियारा आडवाणी को कास्ट करना गलत नहीं होगा। इस रोल के लिए कियारा आडवाणी एकदम सही साबित होंगी।

रणबीर कपूरImage Credit : IMDb09 / 11

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को मेकर्स फिल्म 'जीत' में सलमान खान के किरदार राजू के लिए फाइनल कर सकते हैं। रणबीर कपूर इस रोल में सही लगेंगे।

कृति सेननImage Credit : IMDb10 / 11

कृति सेनन

कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस मूवी में तब्बू के किरदार के लिए कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता है।

संजय दत्तImage Credit : IMDb11 / 11

संजय दत्त

संजय दत्त फिल्म 'जीत' के रीमेक यानी 'जीत 2' में अमरीश पुरी के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद बन सकते हैं। संजय पहले भी कई फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!