Jio के 52 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, सिर्फ एक प्लान और 365 दिन के लिए खत्म होगी टेंशन
रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान्स हैं। आज मैं आपको जियो का एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहा हूं जिससे आप 365 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री रह सकते हैं।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Jul 24 2026, 11:26 IST
Image Credit : Jio/Digit01 / 08
जियो करीब 52 करोड़ मोबाइल यूजर्स के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Jio/Digit02 / 08
मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए कंपनी ने अब अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो की लिस्ट में आपको कई सारे एनुअल प्लान्स भी मिल जाते हैं।
Image Credit : Jio/Digit03 / 08
अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने का टेंशन नहीं लेना चाहते तो जियो के 365 दिन वाले प्लान्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। जियो एनुअल रिचार्ज प्लान में आपको कई तरह के ऑफर भी देता है।
Image Credit : Jio/Digit04 / 08
अगर आप जियो का वार्षिक रिचार्ज प्लान खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी के पास 3599 और 39999 रुपये वाले दो प्लान मौजूद हैं। इसके अलावा आपको 336 दिन तक चलने वाला एनुअल प्लान भी ऑफर किया जाता है।
Image Credit : Jio/Digit05 / 08
पूरे 365 दिन तक चलने वाले 3599 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसी के साथ आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Jio/Digit06 / 08
जियो का यह वार्षिक प्लान उन यूजर्स के लिए के लिए सबसे अच्छा होने वाला है जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा चाहिए। इस प्लान में आपको हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, मतलब आप 365 दिन में 912GB से अधिक डेटा दिया जाता है।
Image Credit : Jio/Digit07 / 08
जियो इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को स्पेशल बेनिफिट्स भी दे रहा है। प्लान में आपको जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें Mobile+ Hollywood subscription होगा 3 महीने के लिए। इतना ही नहीं इसमें आपको 50GB जियो एआई क्लाउट स्टोरेज भी दिया जाता है।
Image Credit : Jio/Digit08 / 08
अगर आप एआई टूल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जियो के इस 365 दिन वाले एनुअल प्लान में आपको 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का फ्री सब्स्क्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है।