2026 में घूमने के लिए दुनिया के 5 सबसे मुश्किल देश, जानें टूरिस्ट रिव्यू रिपोर्ट

दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां जाना इतना आसान नहीं है। यहां सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां और कई तरह के प्रतिबंध यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Jul 24 2026, 10:47 IST
​चुनौतीपूर्ण यात्रा​01 / 06

​चुनौतीपूर्ण यात्रा​

टूरिस्ट रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे कम Travel Friendly देशों की रैंकिंग कुछ खास मानकों के आधार पर तैयार की गई है। आइए जानते हैं साल 2026 में दुनिया के उन देशों के बारे में जहां यात्रा करना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

​अफगानिस्तान​02 / 06

​अफगानिस्तान​

इस लिस्ट में सबसे ऊपर अफगानिस्तान है। देश की सुरक्षा स्थिति, राजनीतिक अस्थिरता और कई वर्षों से चल रहे संघर्षों के कारण यहां घूमने जाना काफी मुश्किल माना जाता है।

​यमन​03 / 06

​यमन​

दूसरे नंबर पर यमन है। यह देश लंबे समय से गृह युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

​सीरिया​04 / 06

​सीरिया​

तीसरे स्थान पर सीरिया का नाम आता है। लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और सुरक्षा जोखिमों के कारण यहां पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है।

​इराक​05 / 06

​इराक​

लिस्ट में अगला नाम इराक का है। यहां सुरक्षा संबंधी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। यहां मौजूद ऐतिहासिक जगहें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, लेकिन यात्रा से पहले सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होता है।

​नॉर्थ कोरिया​06 / 06

​नॉर्थ कोरिया​

नॉर्थ कोरिया दुनिया के सबसे ज्यादा नियंत्रित देशों में से एक है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को बेहद सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!