वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरकार अपनी छाप छोड़ने में सफल हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करने वाले वैभव का बल्ला इंग्लैंड दौरे पर खामोश रहा। इंग्लैंड की नाकामी के बाद जिंबाब्वे दौरे पर तीन मैच की टी20 सीरीज के हरारे में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में वैभव ने अपना आतिशी रूप दिखाया और महज 18 गेंद में अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया। वो 19 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। आइए जानते हैं वैभव ने तोड़ा किसका रिकॉर्ड?(फोटो क्रेडिट BCCI)

Authored by: Navin ChauhanUpdated Jul 23 2026, 21:40 IST
आतिशी अंदाज में की शुरुआत01 / 06

आतिशी अंदाज में की शुरुआत

​जिंबाब्वे के खिलाफ जीत के लिए 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरी। वैभव सूर्यवंशी पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पहला छक्का जड़ा। नागरवा के इस ओवर में वैभव ने एक चौका और दो छक्के जड़े और ओवर में कुल 20 रन बटोर लिए।(फोटो क्रेडिट BCCI)​

18 गेंद में जड़ा पचासा02 / 06

18 गेंद में जड़ा पचासा

​वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंद में अपना अर्धशतक 4 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद वैभव पहली बार 50 रन के आंकड़े को पार करने में सफल हुए हैं।(फोटो क्रेडिट BCCI)​

अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा03 / 06

अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा

​वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 15 साल 118 दिन की उम्र में हासिल की है।(फोटो क्रेडिट BCCI)​

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड04 / 06

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने का सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल 213 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अर्धशतक जड़ था। वहीं पकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 1996 में 16 साल 214 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में अर्धशतक जड़ा था।(फोटो क्रेडिट BCCI)​

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर05 / 06

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करके इतिहास रचा था। अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के 19 दिन बाद वैभव अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ने में सफल हुए हैं।(फोटो क्रेडिट BCCI)​

263 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन06 / 06

263 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

​वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने 19 गेंद में 50 रन की पारी के दौरान 263.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। (फोटो क्रेडिट BCCI)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!