हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि, उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) है। इसके बाद उन्होंने इलाज शुरू किया और अपनी हेल्थ जर्नी भी लोगों के साथ साझा की।
हिना खान की सेहत में अब लगातार सुधार है। उन्होंने कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी के जरिए कैंसर से जंग लड़ी है।
स्टेज 3 में कैंसर आमतौर पर आसपास के टिश्यू या लिम्फ नोड्स तक फैल चुका होता है, लेकिन हर मामले में यह शरीर के दूर के अंगों तक पहुंचा हो, ऐसा जरूरी नहीं होता।
हां, कई मरीजों में स्टेज 3 कैंसर का सफल इलाज संभव होता है। इलाज का परिणाम कैंसर के प्रकार, मरीज की सेहत, समय पर इलाज और उपचार के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है।
स्तन में गांठ, आकार में बदलाव, निप्पल से असामान्य स्राव, त्वचा में बदलाव या बगल में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
डॉक्टर जरूरत के अनुसार सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी या हार्मोन थेरेपी का संयोजन चुन सकते हैं। हर मरीज का उपचार अलग हो सकता है।
सही समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज, नियमित फॉलो-अप और सकारात्मक सोच कैंसर ट्रिटमेंट में बहुत जरूरी है।