जान्हवी कपूर को ये 5 फिल्में बना देंगी बॉक्स ऑफिस की महारानी, पैसों की होगी बारिश

Janhvi Kapoor's Upcoming Movies: 'लग जा गले' से लेकर 'राका' सहित जान्हवी कपूर के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई करने में सफल हो सकते हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 10 2026, 11:00 IST
जान्हवी कपूर को ये 5 फिल्में बना देंगी बॉक्स ऑफिस की महारानी...Image Credit : Instagram01 / 07

जान्हवी कपूर को ये 5 फिल्में बना देंगी बॉक्स ऑफिस की महारानी...

Janhvi Kapoor's Upcoming Movies: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में भी लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर को राम चरण के अपोजिट देखा जा रहा है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको जान्हवी कपूर की आने वाली 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करती दिखाई देंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

राही अनिल बर्वे की नेस्ट में आएंगी नजरImage Credit : Instagram02 / 07

राही अनिल बर्वे की नेस्ट में आएंगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी कपूर को अब राही अनिल बर्वे की हॉरर मूवी ऑफर हुई है। इस मूवी के लिए मेकर्स ने जान्हवी कपूर को फाइनल किया है।

देवारा पार्ट-2Image Credit : Instagram03 / 07

देवारा पार्ट-2

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवारा पार्ट-2' को मेकर्स ने होल्ड पर डाला हुआ है। जब भी यह फिल्म बनती है तो इसमें जान्हवी कपूर अहम रोल में दिखाई देंगी।

लग जा गलेImage Credit : Instagram04 / 07

लग जा गले

जान्हवी कपूर को फिल्म 'लग जा गले' में टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। यह मूवी 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सीक्वलImage Credit : Instagram05 / 07

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सीक्वल

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी लेकिन इसके सीक्वल में जान्हवी कपूर को देखा जाएगा।

राकाImage Credit : Instagram06 / 07

राका

एटली कुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में भी जान्हवी कपूर को लीड रोल में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

पेड्डीImage Credit : Instagram07 / 07

पेड्डी

जान्हवी कपूर को इन दिनों साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' में उनके अपोजिट देखा जा रहा है। इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ रुपये कमा लिए है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!