सही ट्रैवल एटीकेट्स न केवल आपकी यात्रा को सुगम बनाते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के साथ आपके संबंधों को भी मधुर बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 जरूरी एटिकेट्स:
नए देश या शहर जाने से पहले वहां के बुनियादी तौर-तरीकों, वेशभूषा के नियमों और सामाजिक परंपराओं के बारे में थोड़ी रिसर्च जरूर कर लें। यह आपको कई अनचाही परेशानियों से बचा सकता है।
स्थानीय भाषा के कुछ बुनियादी शब्द जैसे 'नमस्ते', 'धन्यवाद', 'कृपया' या 'माफ कीजिए' जरूर सीखें। जब आप स्थानीय बोली में बात करने की कोशिश करते हैं, तो वहां के लोग आपकी इस कोशिश का बेहद सम्मान करते हैं।
धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों या किसी व्यक्ति की फोटो खींचने से पहले अनुमति लेना एक बेहद जरूरी एटीकेट है। कई जगह बिना पूछे तस्वीरें लेना गलत माना जाता है। हमेशा वहां लगे निर्देशों का पालन करें।
कई देशों और शहरों में कतार में लगने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। इसलिए हमेशा अपनी बारी का इंतजार करें।
यात्रा के दौरान जहां भी जाएं, वहां की सफाई का विशेष ध्यान रखें और स्थानीय पर्यावरण का सम्मान करें। 'लीव नो ट्रेस' के नियम का पालन करें।
कुछ देशों में रेस्तरां या टैक्सी में टिप देना अनिवार्य माना जाता है, जबकि कुछ जगहों पर इसे अपमानजनक समझा जा सकता है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले वहां की टिपिंग पॉलिसी और सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेना समझदारी होती है।