Ajay Devgn Juhu Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों काफी पसंद किया था। अब इन सब के बीच अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अजय देवगन का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अजय देवगन ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ajay Devgn के जुहू वाले बंगले पर BMC का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?
अजय देवगन ने की सफाई
एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक्टर की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वीडियो है। शनिवार सुबह अजय देवगन मुंबई के जुहू बीच पहुंचे और टीम के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। जुहू बीच शहर की उन सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, जहां गणेश विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अजय देवगन दूसरे वॉलंटियर्स के साथ मिलकर बीच पर कचरा उठाते और सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से शहर और देश को साफ रखने में मदद करने की अपील भी की। अजय ने युवाओं को सफाई के लिए आगे आने का एक दमदार संदेश दिया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Hanuman Ansh: जिस फिल्म को इंडस्ट्री ने नहीं दिया भाव, उसी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, अब मांग रहे माफी
युवाओं के लिए अजय देवगन का संदेश
सफाई अभियान के दौरान अजय देवगन ने कहा, 'मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मेरा आप सभी छात्रों और युवाओं से एक सवाल है। क्या आप सभी को अपना घर पसंद है? जैसे हम सभी अपने घर से प्यार करते हैं और उसे साफ रखते हैं, उसी तरह मुझे लगता है कि हम अपने देश, अपने शहर और अपने समुद्र से भी प्यार करते हैं। तो क्या आपको नहीं लगता कि ये हमारी जिम्मेदारी है? अगर हम अपने घर का ख्याल रखते हैं, तो अपने शहर और अपने देश को साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।' एक्टर ने आगे कहा, 'जब तक हम यह तय नहीं करेंगे कि हमें अपने शहर और अपने देश को साफ रखना है, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। और अगर आप यह फैसला लेते हैं और हर इंसान अपनी तरफ से थोड़ी सी कोशिश करता है, तो हम सब मिलकर हर चीज को बहुत आसानी से साफ रख सकते हैं। आप उन लोगों से भी कह सकते हैं जो सफाई नहीं रखते, ‘कृपया, यह मेरा देश भी है, यह मेरा शहर भी है, इसलिए कृपया इसे साफ रखें।’ तो हमारा भविष्य आप सभी पर निर्भर करता है।'
