क्रिकेट

जापान बाहर, एशियन गेम्स में तय हुई क्वार्टर फाइनल लाइनअप- जानें किससे खेलेगी भारत-पाकिस्तान की टीम

एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल लाइनअप तय हो गई है। इस ग्रुप में नेपाल ने 3 प्वाइंट के साथ टॉप पर फिनिश किया। नंबर दो पर अफगानिस्तान की टीम रही जिसने 2 मैच में दो प्वाइंट के साथ फिनिश किया।

Image

एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल (साभार-X)

एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला नेपाल और जापान के बीच खेला जाना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही मेजबान जापान का सफर एशियन गेम्स में खत्म हो गया। नेपाल, जिसने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराकर उलटफेर किया था, उसने एक बार फिर बल्ले से कमाल किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप जोरा और लोकेश बाम के अर्धशतकीय पारी के दम पर 15 ओवर के अंत तक 149/4 बनया था जब बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। इस ग्रुप में नेपाल ने 3 प्वाइंट के साथ टॉप पर फिनिश किया। नंबर दो पर अफगानिस्तान की टीम रही जिसने 2 मैच में दो प्वाइंट के साथ फिनिश किया।

ग्रुप बी से मलेशिया-हांगकांग ने किया क्वालीफाई

ग्रुप बी में आखिरी मुकाबला मलेशिया और ओमान के बीच खेला जाना था जो बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। इस मैच के रद्द हो जाने के बाद मलेशिया और हांगकांग की टीम ने ग्रुप बी से क्वालीफाई कर लिया है। इस ग्रुप से ओमान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं और अब क्वार्टर फाइनल के लिए टीमों की सूची तय हो गई है।

एशियाई गेम्स क्वार्टर फाइनल लाइन-अप

पाकिस्तान बनाम हांगकांग - 28 सितंबर

भारत बनाम अफगानिस्तान - 28 सितंबर

श्रीलंका बनाम नेपाल - 29 सितंबर

बांग्लादेश बनाम मलेशिया - 29 सितंबर

सेमीफाइनल मुकाबला एक अक्टूबर को जबकि ब्रोंज और गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article