भारी लाभ कमाने को रेडी रहें ये 6 राशियां, गुरु का अश्लेषा के चौथे पद में जाना खोलेगा किस्मत

Jupiter Nakshatra Transit 2026: अक्टूबर महीने में देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करने वाले हैं। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ भी होगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Sep 25 2026, 17:38 IST
गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन01 / 08

गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Jupiter Nakshatra Transit 2026: देवगुरु बृहस्पति 8 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। इस समय बृहस्पति कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां वे उच्च के होते हैं। ऐसे में जब वे अश्लेषा के चौथे पद में जाएंगे तो उनके फल में एक और महत्वपूर्ण बदलाव आएगा, क्योंकि चौथा पद मीन नवांश से जुड़ा है और मीन राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं। यानी राशि स्तर पर उच्च बृहस्पति और नवांश स्तर पर अपने ही क्षेत्र का संबंध उनकी ज्ञान, धर्म, शिक्षा, बुद्धि और संरक्षण देने वाली प्रकृति को मजबूत करता है। अश्लेषा नक्षत्र का संबंध गहराई, रणनीति, मनोविज्ञान, रहस्य, शोध और परिस्थितियों को भीतर तक समझने की क्षमता से होता है। ऐसे में इस चरण का गुरु केवल बाहरी सफलता नहीं, बल्कि सही निर्णय, गहरी समझ और लंबे समय के फायदे वाले फैसलों को भी मजबूत करेगा। बृहस्पति अश्लेषा के चौथे पद में 31 अक्टूबर तक रहेंगे, इसके बाद मघा के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बृहस्पति का यह गोचर किन राशि वालों को लाभ देगा।

​मिथुन राशि​02 / 08

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि से बृहस्पति दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। दूसरा भाव धन, बचत, परिवार, वाणी और पारिवारिक संसाधनों का माना जाता है। उच्च बृहस्पति का यहां मजबूत प्रभाव आर्थिक मामलों को स्थिर करने वाला रहेगा। आय के साथ बचत पर ध्यान बढ़ेगा और परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपका पक्ष मजबूत होगा। नौकरी करने वालों के लिए सैलरी बढ़ने, नई जिम्मेदारी मिलने या अतिरिक्त आमदनी का रास्ता बनने के पूरे आसार हैं। कारोबार में आपकी बात और सलाह को महत्व मिलेगा। बोलने और समझाने की क्षमता से भी फायदा होगा। घर में गुरुवार को केले या पीली मिठाई का भोग लगाकर जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

​कर्क राशि​03 / 08

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है क्योंकि बृहस्पति आपकी राशि में ही मौजूद हैं और कर्क में उन्हें उच्च का माना जाता है। अब अश्लेषा के चौथे पद में पहुंचने पर मीन नवांश का संबंध गुरु को और मजबूत आधार देता है। इसके साथ ही इससे आपके व्यक्तित्व में परिपक्वता आएगी और बड़े फैसलों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और समाज में सम्मान मजबूत होगा। जो लोग अपनी पहचान बनाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, उनके प्रयासों को दिशा मिलेगी। परिवार और निजी जीवन में भी गुरु का संरक्षण महसूस होगा। गुरुवार को पीले चंदन से भगवान विष्णु का पूजन करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीली मिठाई खिलाएं।

​कन्या राशि​04 / 08

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्यारहवें भाव में हैं। यह भाव लाभ, आय, नेटवर्क, बड़े संपर्क और इच्छाओं की पूर्ति का माना जाता है। ऐसे में अश्लेषा के चौथे पद में गुरु का प्रवेश आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान पुराने संपर्कों से फायदा मिलेगा और ऐसे लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में करियर को नई दिशा दे सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका की चर्चा आगे बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों के लिए नेटवर्किंग बड़ा लाभ देगी। मीडिया, शिक्षा, कंसल्टिंग, फाइनेंस और डिजिटल फील्ड में काम करने वालों को विशेष फायदा मिलेगा। हर गुरुवार पीली दाल का दान करें और गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

​वृश्चिक राशि​05 / 08

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि से बृहस्पति नौवें भाव में बैठे हैं। नौवां भाव भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु, लंबी यात्रा और जीवन की दिशा से जुड़ा होता है। उच्च गुरु का यहां प्रभाव भाग्य को मजबूत करने के साथ सही मार्गदर्शन दिलाने वाला रहेगा। जो लोग लंबे समय से करियर या पढ़ाई से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, उन्हें सही दिशा मिलेगी। विदेश, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या गुरु की सलाह आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करके बेसन के लड्डू का दान करना इस राशि के लिए शुभ रहेगा।

​मकर राशि​06 / 08

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए बृहस्पति सप्तम भाव में हैं। सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनरशिप और पब्लिक डीलिंग का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु की दृष्टि और मजबूत स्थिति रिश्तों तथा साझेदारी में स्थिरता बढ़ाने वाली रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छे पार्टनर या बड़े क्लाइंट का साथ मिल सकता है। पब्लिक डीलिंग में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ मिलकर लिया गया कोई फैसला भविष्य में लाभ देगा। गुरुवार को पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें और जीवनसाथी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें।

​मीन राशि​07 / 08

​मीन राशि​

मीन राशि के लिए बृहस्पति पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पांचवां भाव बुद्धि, शिक्षा, संतान, प्रेम, क्रिएटिविटी और प्रतिभा का होता है। चौथे पद में पहुंचकर गुरु का मीन नवांश से जुड़ना इस राशि के लिए खास महत्व रखता है क्योंकि नवांश स्वामी भी बृहस्पति ही हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर एकाग्रता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सही रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। लेखन, मीडिया, कला और क्रिएटिव काम करने वालों के लिए नए मौके आएंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में भी सकारात्मकता बढ़ेगी। हर गुरुवार भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी या पढ़ाई की सामग्री दान करें।

​डिसक्लेमर​08 / 08

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!