शहर

Ujjain News : 'वापस आ जाओ'..लिव इन पार्टनर के सामने डूब गया युवक; मोबाइल में कैद हुआ मौत का मंजर

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित एक तालाब में डूबकर युवक की मौत हो गई। हादसे की गवाह उसकी लिव इन पार्टनर उसका वीडियो बनाती रही और वह पानी से निकल नहीं पाया।

Image

उज्जैन में प्रेमिका के सामने डूब गया युवक

उज्जैन : मक्सी रोड पंचकोशी मार्ग के पास उंडासा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरा था। उसकी लिव-इन पार्टनर किनारे खड़ी होकर मोबाइल से वीडियो बना रही थी। इसी दौरान वह डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद युवक का शव ढूंढ निकाला।

प्रेमिका के सामने ही डूब गया प्रेमी

उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के उंडासा तालाब मे एक युवक के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक पहले टीले पर बैठकर अपनी महिला मित्र से बात कर रहा था। महिला मित्र ने किनारे से उससे कहा, 'तुम्हारो वीडियो' बना रही हूं, लेकिन अब वापस आ जाओ। इसके बाद गोलू टापू से पानी में कूद गया। इस दौरान वह झटपटाटा रहा, लेकिन बाहर निकलने में नाकामयाब रहा। उसकी दोस्त जब तक कुछ समझ पाती उससे पहले ही युवक डूब गया। हालांकि, महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन उसे जीवित नहीं निकाल पाए।

मृतक की पहचान पंवासा की सत्संग गली निवासी गोलू उर्फ सागर के रूप में हुई है। गोलू बापू नगर में किराए का कमरा लेकर अपनी महिला मित्र के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, गोलू अपने दोस्त अनमोल और उसके साथ उंडासा तालाब पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचा था। तीनों ने पुलिस-प्रशासन की ओर से तय स्थान के बजाय तालाब के दूसरे हिस्से में प्रतिमा विसर्जित की। प्रतिमा विसर्जन के बाद दोस्त अनमोल वहां से चला गया। उसके जाने के बाद गोलू ने लिव-इन पार्टनर से कहा कि उसे तैरना आता है। तालाब में नहाकर आता हूं। इसके बाद तालाब में उतर गया। महिला मित्र किनारे पर खड़ी रही और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article