Huma Qureshi Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चे में बनी हुई हैं। हुमा कुरैशी को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने एक्टिंग कोच रचित सिंह संग गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि इन रिपोर्ट्स की पुष्टि अभी तक हुमा कुरैशी द्वारा नहीं की गई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम हुमा कुरैशी संग जुड़ा था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
हुमा कुरैशी ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। बताया जाता है कि इस मूवी को करते हुए अनुराग कश्यप संग हुमा कुरैशी की नजदीकियां बढ़ी थीं। इन खबरों की सच्चाई से कभी पर्दा नहीं उठ पाया।
हुमा कुरैशी की खूबसूरती पर अर्जन बाजवा का भी दिल आ गया था। साल 2012 में इन दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं टिक पाया और इनका ब्रेकअप हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी का नाम शाहिद कपूर संग भी जुड़ा था। बताया जाता है कि शाहिद और हुमा ने कुछ समय के एक-दूसरे को डेट किया था और बाद में ये कपल अलग हो गया।
कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह कहा गया था कि हुमा कुरैशी का अफेयर सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ भी रहा था। इतना ही नहीं सोहेल खान की शादी के टूटने का कारण हुमा कुरैशी को ही बताया जाता है।
2024 में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि हुमा कुरैशी और क्रिकेटर शिखर धवन के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि बाद में इन अफवाहों को गलत बताया गया।
हुमा कुरैशी को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं कि वो एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इन खबरों की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है।