आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। आरती रवि के पति के विवादित बयानों के बीच उनकी मां ने बेटी का खुलकर साथ दिया। एटली ने आज अपनी बेटी के नाम का ऐलान किया। यश ने KGF 3 पर अपनी प्लानिंग बताई। शक्ति शालिनी की रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म आखिरी सवाल की राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। उर्वशी रौतेला गिगी हदीद के लुक की नकल पर ट्रोल हो रही हैं। वहीं धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह और आदित्य चोपड़ा की YRF में मीटिंग हुई। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में बनी रहीं।
एटली और प्रिया मोहन ने अपनी नवजात बेटी का नाम Miyou रखा। इसका ऐलान करते हुए कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उर्वशी रौतेला को गिगी हदीद के व्हाइट गोल्डन साड़ी लुक की कॉपी करने पर ट्रोल किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह और आदित्य चोपड़ा ने YRF में मीटिंग की है। इस खबर सामने आने के बाद हर तरफ इनके रीयूनियन को लेकर चर्चा हो रही है।
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आएगी। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल नहीं हुआ है।
आरजे महवश ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि वह दोनों अच्छे दोस्त थे और उन्होंने बस एक दोस्त के नाते मुश्किल वक्त में युजवेंद्र को संभाला है।
साउथ के जाने-माने स्टार यश ने केजीएफ पर चुप्पी तोड़ी। Variety से बात करते हुए कहा कि 'जब सही समय आएगा, तब जरूर बनाएंगे। अभी कोई जल्दबाजी नहीं है।'
अनीत पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी ने शाहरुख खान की फिल्म किंग के बीच कोई क्लैश नहीं होगा। Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म साल 2027 के जनवरी महीने में रिलीज हो सकती है।
फिल्म दृश्यम 3 के हिंदी और मलयालम वर्जन में कहानी अलग-अलग होगी। इसकी जानकारी PTI से बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने दी है।
संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' UAE बैन और PIL विवाद के बीच राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए तैयार। फिल्म ने दूसरे दिन 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
आरती रवि के पति रवि मोहन के विवादित दावों के बीच उनकी मां ने बेटी का साथ दिया। मीडिया से बात करते उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी बेटी और कानून पर पूरा भरोसा है।'
अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। अनुराग कश्यप ने पहले विरोध झेला और अब कोर्ट ने उन पर कार्रवाई का सीधा आदेश दे दिया है।
85 वर्षीय तमिल प्रोड्यूसर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन ने नदी में कूदकर जान दे दी। अब तक प्रोड्यूसर की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। बता दें किके राजन का नाम कई बार विवादों में रहा है।
आमिर खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बनाने में शोले का फॉर्मूला ही इस्तेमाल किया था लेकिन फिर भी ये फिल्म फ्लॉप हो गई।