Entertainment News Today: इस दिन होगी अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी, 'जन नायगन' की रिलीज को लेकर आया अपडेट

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत की आज बड़ी खबरें चर्चा में बनी रहीं। बोनी कपूर की बेटी की शादी की डेट सामने आ गई है, तो वहीं थलापति विजय की फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं किन-किन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Authored by: Updated Jul 2 2026, 22:11 IST
2 जुलाई की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDB01 / 11

2 जुलाई की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। सामंथा को लेकर राज निदिमोरु का बयान सामने आया, वहीं दिशा पाटनी ने अपनी कॉमेडी की इंस्पिरेशन का खुलासा किया। एसएस राजामौली को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला तो विजय की फिल्म से जुड़े लीक केस में कोर्ट का बड़ा फैसला आया। दूसरी ओर प्रतीक शाह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर माफी मांगी। ऋचा चड्ढा, रवि किशन, बोनी कपूर और सलमान खान से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में रहीं। पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी एंटरटेनमेंट अपडेट्स।

​राज निदिमोरु ने कही ये बातImage Credit : IMDB02 / 11

​राज निदिमोरु ने कही ये बात

राज निदिमोरु ने सामंथा को लेकर कहा कि वह अपनी निजी परेशानियों को कभी खुलकर जाहिर नहीं होने देतीं। उनके मुताबिक, मुश्किल दौर में भी सामंथा खुद को संभालकर रखती हैं और अपने आसपास के लोगों को ये महसूस नहीं होने देतीं कि वह किन हालात से गुजर रही हैं।

दिशा पाटनी ने किया ये खुलासाImage Credit : IMDB03 / 11

दिशा पाटनी ने किया ये खुलासा

दिशा पाटनी ने बताया कि उन्होंने कॉमेडी की बारीकियां अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी को सेट पर देखकर सीखीं। उनके मुताबिक, इन स्टार्स की टाइमिंग और अंदाज ने उन्हें काफी कुछ सिखाया, जिसका फायदा उन्हें अपने काम में मिला।

​राजामौली को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानImage Credit : IMDB04 / 11

​राजामौली को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

एसएस राजामौली ने इस खास पल को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'फ्रांस के लियोन में मौजूद लुमिएर म्यूजियम जाना मेरे लिए यादगार अनुभव रहा। वहीं उस स्क्रीनिंग रूम को भी देखने का मौका मिला, जहां 'ईगा' और 'आरआरआर' हाउसफुल दर्शकों के बीच दिखाई गई थीं। इंस्टीट्यूट लुमिएर और कान्स फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर थिएरी फ्रेमॉक्स ने मेरा स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे लिए एक सरप्राइज है और मुझे उस जगह ले गए, जहां से सिनेमा की शुरुआत मानी जाती है। उस समय मैं पहले ही इमोशनल हो चुका था।'

​'जन नायगन' लीक केस में राहत नहींImage Credit : IMDB05 / 11

​'जन नायगन' लीक केस में राहत नहीं

विजय की फिल्म 'जना नायगन' लीक मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। चेन्नई पुलिस ने अदालत को बताया कि फिल्म की पायरेटेड कॉपी को करीब 1.2 करोड़ लोगों ने इलीगल तरीके से देखा। ये फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

​प्रतीक शाह ने मांगी माफीImage Credit : IMDB06 / 11

​प्रतीक शाह ने मांगी माफी

प्रतीक शाह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के करीब एक साल बाद सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। प्रतीक शाह ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को अपना सार्वजनिक बयान जारी करते हुए ऑनलाइन लगे आरोपों पर रिएक्सन दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी गलतियों का गहरा पछतावा है। मेरे व्यवहार की वजह से मेरे साथ काम करने वाले लोगों और मेरी पुरानी निजी रिश्तों में जिन लोगों को तकलीफ पहुंची, उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।'

​'मैं वापस आऊंगा' की सफलता पर बोले हर्षुलImage Credit : IMDB07 / 11

​'मैं वापस आऊंगा' की सफलता पर बोले हर्षुल

हर्षुल कौल ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का सबसे बड़ा प्रचार खुद दर्शक कर रहे हैं और यही किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

​दिया मिर्जा के समर्थन में उतरीं ऋचाImage Credit : IMDB08 / 11

​दिया मिर्जा के समर्थन में उतरीं ऋचा

ऋचा चड्ढा ने ट्रोलिंग के बीच दिया मिर्जा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोग फिर सवाल करते हैं कि कलाकार सोशल मुद्दों पर खुलकर क्यों नहीं बोलते, जबकि बोलने पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जाता है।

​वायरल मीम्स पर बोले रवि किशनImage Credit : IMDB09 / 11

​वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन

News 18 से रवि किशन ने कहा कि वो वायरल होने के लिए कुछ अलग नहीं करते। जो भी बोलते या करते हैं, वो स्वाभाविक होता है। उन्होंने इसे भगवान शिव और मां सरस्वती का आशीर्वाद बताया।

इस दिन होगी अंशुला कपूर की शादीImage Credit : IMDB10 / 11

इस दिन होगी अंशुला कपूर की शादी

बोनी कपूर ने IWMBuzz से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई 2026 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

'काला हिरण' के मेकर्स का बयान आया सामनेImage Credit : IMDB11 / 11

'काला हिरण' के मेकर्स का बयान आया सामने

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टलने के बाद कहा कि उनकी फिल्म तय योजना के मुताबिक 8000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!