एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह दिलजीत दोसांझ के साथ अभी हाल ही में लाइव शो के दौरान बदसलूकी हुई। इस दौरान दिलजीत दोसांझ भी विरोध करने वालों को जवाब दिया। लेकिन दिलजीत दोसांझ पहले ऐसे सिंगर नहीं है जिनके साथ ऐसा हुआ है। दिलजीत दोसांझ से पहले सोनू निगम समेत कई सिंगर्स का नाम शामिल है। तो चलिए देखते है ये लिस्ट।
सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ एक इवेंट के दौरान धक्का-मुक्की हो गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे।
फेमस सिंगर एकॉन (Akon) इंडिया अपने टूर पर आए थे। इस दौरान एक लाइव कॉन्सर्ट में एकॉन की लोगों ने पैंट उतार दी थी। जिसके बाद लोग भड़क गए थे।
सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शो के दौरान कैलाश खेर पर बोतल फेंकी गई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था।
सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ अभी हाल ही में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें झंडे दिखाए गए। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी पलटवार किया।
रैपर अर्पित बाला (Arpit Bala) के साथ भी लाइव शो के दौरान ऐसी घटना हो चुकी है। अर्पित बाला पर कुछ लोगों ने बोतल फेंक दी थी। इसके बाद सिंगर भड़क गए थे।