शेर के जबड़े की तरह बॉक्स ऑफिस की छाती फाड़ देगी विक्की कौशल की 'छावा', बनेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनर

Vicky Kaushal's Best Opener: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की चारोंओर चर्चा हो रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 'छावा' विक्की कौशल के अब तक के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होने वाली है। आइए इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 14 2025, 09:33 IST
शेर के जबड़े की तरह बॉक्स ऑफिस की छाती फाड़ देगी विक्की कौशल की 'छावा', बनेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनरImage Credit : Instagram01 / 07

शेर के जबड़े की तरह बॉक्स ऑफिस की छाती फाड़ देगी विक्की कौशल की 'छावा', बनेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनर

Vicky Kaushal's Movies Box Office: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' आज यानी 14 फरवरी के दिन रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में मौजूद हैं। इस मूवी को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'छावा' पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। 'बैड न्यूज' और 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' सहित विक्की कौशल की कई फिल्मों को पीछे छोड़कर 'छावा' अभिनेता के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होने वाली है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

बैड न्यूज (Bad Newz)Image Credit : Instagram02 / 07

बैड न्यूज (Bad Newz)

विक्की कौशल की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर एवरेज हिट रही थी। इस मूवी ने पहले दिन 8.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी लीड रोल में थे।

उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri – The Surgical Strike)Image Credit : Instagram03 / 07

उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri – The Surgical Strike)

विक्की कौशल की उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri – The Surgical Strike) अभिनेता के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने में वाली है। फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर बॉक्स ऑफिस पर 245 करोड़ रुपये कमाए थे।

राजी (Raazi)Image Credit : Instagram04 / 07

राजी (Raazi)

विक्की कौशल के साथ फिल्म 'राजी '(Raazi) में आलिया भट्ट नजर आई थीं। इस मूवी में दोनों की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था। फिल्म ने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये कमाए थे।

सैम बहादुर (Sam Bahadur)Image Credit : Instagram05 / 07

सैम बहादुर (Sam Bahadur)

विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर (Sam Bahadur) की टक्कर रणबीर कपूर की 'एनिमल' से हुई थी, जिससे इसके कलेक्शन पर काफी असर पड़ा था। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)Image Credit : Instagram06 / 07

जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)

विक्की कौशल की रोमांटिक-ड्रामा बेस्ड मूवी 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) भी ओपनिंग डे पर 5.49 करोड़ रुपये छापने में सफल रही है।

छावा (Chhaava)Image Credit : Instagram07 / 07

छावा (Chhaava)

विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गई है। अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार यह मूवी पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!