ऐसा आपने अक्सर देखा होगा कि आम इंसान से लेकर इंडस्ट्री के स्टार तक हर इंसान अपनी शादी में करोड़ों की कमाई लगा देता है। फिर जब बात आती है बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स की तो वह किसी से पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन, कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो सिम्पल लाइफ जीना पसंद करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी शादी में बेहद सिम्पल रखी। इनमें से कुछ ने तो मंदिर में भगवान के साथ फेरे लिए, वहीं किसी ने परिवार को बताए बिना ही शादी कर ली।
टीवी की आनंदी अविका गोर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की शादी टीवी पर कराई जा रही है। ये शादी टीवी शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर हो रही है। जिससे एक्ट्रेस की शादी कम खर्चे में निपट जाएगी।
रेणुका शाहने और आशुतोष राणा ने चोरी-छिपे शादी की थी। दोनों ने किसी को बताए बिना मंदिर में शादी रचा ली थी। यह शादी बहुत सिम्पल सी थी। जिसमें ज्यादा कोई खर्चा नहीं हुआ।
टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की शादी बेहद सिम्पल अंदाज में हुई थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनकी शादी जल्दबाजी में हुई थी। जिस वजह से वह अपने लिए डिजाइनर लहंगा तक नहीं ले पाई थी। उनकी शादी में मेहमान भी बहुत कम आए थे।
एक्टर परेश रावल ने मिस इंडिया स्वरूप संपत से शादी की थी। ये शादी बहुत सिम्पल थी। जो कपल ने लक्ष्मी-नारायण मंदिर में की थी। कपल ने बरगद के पेड़ के नीचे फेरे लिए थे। यह शादी बहुत सिम्पल और सस्ती हुई थी।
टीवी की क्यूट एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने बेहद सिम्पल अंदाज में शादी की थी। दिव्या ने अपने घर पर ही सभी रस्में की थी। दिव्या ने घर के आस-पास ही सजावट कर फेरे लिए थे। उनकी शादी में ज्यादा मेहमान भी नहीं आए थे।
टीवी की इंस्पेक्टर मैडम कविता कौशिक की शादी अनोखी थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोनित से केदारनाथ में शिव-पार्वती मंदिर में फेरे लिए थे।
फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी शादी को बेहद सिम्पल रखा था। मोहित और उदिता गोस्वामी ने जुहू के इस्कॉन टेंपल में शादी की थी। कपल की शादी का बड़ा खर्चा बच गया था।