2025 बॉलीवुड के लिए सितारों के लिए एक यादगार साल साबित हुआ, इन सितारों ने ग्लैमर, सफलताओं, डेब्यू और इंटरनेशनल मंचों पर चमक के साथ नई ऊंचाइयां छुईं। जहां एक तरफ कई सितारों ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई। वहीं कई लोगों ने धांसू कमबैक किया। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अनीत पड्डा के नाम शामिल है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने सफर की शुरुआत फिल्म सैयारा से की। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अब ये खबर सामने आई है कि वो शालिनी शक्ति में बतौर लीड नजर आएंगी।
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा इसी साल रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। फिल्म छावा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने साल 2025 में अपना कमबैक किया है। उनकी एक से एक फिल्में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की।
इस लिस्ट में नए एक्टर अहान पांडे का नाम शामिल है। उनकी फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अहान और अनीत की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई।
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पूरे साल छाई रहती है। पहले उनकी फिल्म छावा ने धमाल मचाया अब वो आयुष्मान के साथ थामा में नजर आ रही हैं।