Cannes 2026: गुलाबी ड्रेस में इवेंट में छा गईं ऐश्वर्या राय-आलिया भट्ट, वायरल हुआ इन हसीनाओं का लुक

Cannes 2026 Bollywood Actresses: कान्स 2026 इस बार काफी चर्चा में रहा। इस इवेंट से कई स्टार्स का लुक सामने आए हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड इन हसीनाओं का लुक सब पर भारी पड़ा। तो चलिए जानते हैं कान्स 2026 में इस बार किन-किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लिया।

Authored by: अभयUpdated May 23 2026, 13:04 IST
कान्स 2026 में बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने मचाया धमालImage Credit : Instagram/ Iyan Amjad01 / 08

कान्स 2026 में बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने मचाया धमाल

कान्स 2026 इस बार काफी चर्चा में रहा। इस ग्लैमरस इवेंट में बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपनी खूबसूरत एंट्री के साथ सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने पिंक गाउन में रानी वाली चमक बिखेरी और अपनी बेटी आराध्या के साथ खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना कर दिया। इनके अलावा अन्य एक्ट्रेसेस ने भी अपनी स्टाइल से धमाल मचाया। कान्स 2026 में बॉलीवुड की इन हसीनाओं का जलवा देखकर फैंस काफी खुश है।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad02 / 08

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) कान्स में अलग-अलग लुक में नजर आईं। इस तस्वीर में अदिति राव हैदरी लाइम ग्रीन और नियॉन ग्रीन गाउन पहने नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad03 / 08

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

कान्स 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लुक्स में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक भी शामिल है। आलिया भट्ट कान्स में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं।

​उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad04 / 08

​उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कान्स 2026 में अपने देसी लुक लोगों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने व्हाइट और गोल्डन साड़ी पहनी थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

​तारा सुतारिया (Tara Sutaria)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad05 / 08

​तारा सुतारिया (Tara Sutaria)

एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के कान्स से कई लुक्स सामने आए थे। तारा सुतारिया का ये ब्लैक ड्रेस वाला लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

​मौनी रॉय (Mouni Roy)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad06 / 08

​मौनी रॉय (Mouni Roy)

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी कान्स 2026 में अपने लुक से धमाल मचा दिया था। मौनी रॉय कान्स में बोल्ड और अनोखे अंदाज में दिखाई दीं।

​हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad07 / 08

​हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने कान्स 2026 में अपने इस लुक से धमाल मचा दिया था। हुमा कुरैशी के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया।

​ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)Image Credit : Instagram/ Iyan Amjad08 / 08

​ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) कान्स 2026 में भले ही लास्ट में पहुंचीं। लेकिन ऐश्वर्या राय का लुक आते ही छा गया। ऐश्वर्या राय इस तस्वीर में पिंक गाउन पहने नजर आईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!