कृष्ण और सुभद्रा जैसा है बॉलीवुड के इन 7 भाई-बहनों का अटूट रिश्ता, हाथ पकड़ किया हमेशा मुश्किल रास्तों का सामना

​इन दिनों अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की हर जगह चर्चा हो रही है। उन्हें अनन्या पांडे की ही तरह टैलन्टिड बताया जा रहा है। अहान और अनन्या से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन भाई-बहनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। आज हम इंडस्ट्री के फेमस भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने एक्टिंग में नाम कमाया।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jul 22 2025, 10:30 IST
इंडस्ट्री के फेमस भाई-बहन Image Credit : Instagram01 / 07

इंडस्ट्री के फेमस भाई-बहन

भाई-बहन के रिश्ते का प्यार जितना बयां करें उतना कम है। आजकल के लाइफस्टाइल में जहां लोग रिश्तों में एक-दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री के ये भाई-बहन एक-दूसरे पर जान वारते हैं। इन भाई-बहनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। इस लिस्ट में रणबीर-करीना से लेकर अहान-अनन्या का नाम शामिल है। आइए आपको मिलवाते हैं इन प्यारे भाई-बहनों से pic credit: reddit fanpage

रणबीर कपूर-करीना कपूर Image Credit : Instagram02 / 07

रणबीर कपूर-करीना कपूर

कपूर खानदान में वैसे तो सभी के बीच बेहद प्यार है। लेकिन बॉलीवुड की फेमस भाई-बहनों की जोड़ी में से एक है करीना और रणबीर। करीना और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे सक्सेस स्टार में से एक हैं। दोनों को फैंस बेहद प्यार करते हैं। Pic Credit: Instagram

अहान-अनन्या पांडे Image Credit : Instagram03 / 07

अहान-अनन्या पांडे

अहान पांडे और अनन्या पांडे बेशक से कजिन भाई-बहन हो लेकिन दोनों सगे से भी बढ़कर लगते हैं। अहान पांडे ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है और अनन्या अपने भाई का हर कदम पर साथ दे रही है।

सोहा-सैफ अली खान Image Credit : Instagram04 / 07

सोहा-सैफ अली खान

पटौदी खानदान के दो लाडले बच्चे सैफ अली खान और सोहा अली खान इंडस्ट्री में बेहतरीन कलाकार की लिस्ट में आते हैं। सैफ और सोहा की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है। दोनों भाई-बहन एक-दूजे पर जान वारते हैं।

फरहान-जोया अख्तर Image Credit : Instagram05 / 07

फरहान-जोया अख्तर

फरहान अख्तर और जोया अख्तर की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी फेमस है। दोनों भाई-बहनों ने अपने टैलेंट के दम पर अलग पहचान बनाई है। फरहान अपनी बहन जोया के साथ खड़े रहते हैं और दोनों हर मुश्किल का साथ में सामना करते हैं।

अर्जुन-जान्हवी कपूर Image Credit : Instagram06 / 07

अर्जुन-जान्हवी कपूर

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर बॉलीवुड के फेमस भाई-बहन की लिस्ट में आते हैं। बेशक से ये सौतेले भाई-बहन कहे जाते हों लेकिन इनके बीच एकदम सच्चे रिश्ते जैसा प्यार है।

सुहाना-आर्यन खान Image Credit : Instagram07 / 07

सुहाना-आर्यन खान

शाहरुख खान के तीनों बच्चे एक-दूसरे पर जान वारते हैं। अक्सर आर्यन और सुहाना को साथ देखा जाता है। आर्यन अपनी बहन सुहाना का परछाई की तरह ख्याल रखते हैं। भविष्य में ये जोड़ी इंडस्ट्री में धमाल करती नजर आ सकती है। Pic Credit : Instagram

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!