BCom के बाद नहीं होगी नौकरी की टेंशन! ये 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स बढ़ाएंगे कमाई

Best Diploma Courses For Bcom Students: बीकॉम करने के बाद छात्रों के पास न केवल Mcom या MBA करने का विकल्प होता है बल्कि आप चाहें तो कम समय में ऐसे डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं, जिसे करने के बाद लाखों की सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इन कोर्स के जरिए अकाउंटिंग, टैक्सेशन, बैंकिंग, फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल की जा सकती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए B.com के बाद 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Sep 26 2026, 19:14 IST
बीकॉम के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्सImage Credit : Istock01 / 07

बीकॉम के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्स

इनकम टैक्स, GST और टैक्स से जुड़े नियमों को समझने के लिए यह कोर्स किया जा सकता है। बीकॉम के छात्रों के लिए कॉमर्स की बुनियादी जानकारी पहले से होने के कारण यह समझना आसान हो सकता है। कई छात्रों की इसमें अधिक दिलचस्पी होती है।

​डिप्लोमा इन फाइनेंशियल अकाउंटिंगImage Credit : Istock02 / 07

​डिप्लोमा इन फाइनेंशियल अकाउंटिंग

अकाउंटिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कोर्स उपयोगी हो सकता है। यहां वित्तीय रिकॉर्ड, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, और वित्तीय विवरण जैसी चीजों की जानकारी दी जाती है। आप चाहें तो इस कोर्स को कर सकते हैं।

​अकाउंट असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट​Image Credit : Istock03 / 07

​अकाउंट असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट​

इसके बाद अकाउंट असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट जैसे पदों के लिए तैयारी की जा सकती है। बता दें अकाउंट्स वाले छात्रों के लिए यह मोस्ट डिमांडिंग कोर्सेस में से एक है।

​डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस​Image Credit : Istock04 / 07

​डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस​

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी यह डिप्लोमा कर सकते हैं। इसमें बैंकिंग सिस्टम, लोन, वित्तीय सेवाओं और निवेश से जुड़े विषयों की जानकारी मिलती है।

​डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग​Image Credit : Istock05 / 07

​डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग​

आज कंपनियों के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग महत्वपूर्ण हो गई है। इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और ऑनलाइन एडवर्टाइसमेंट जैसे विषय पढ़ाए जा सकते हैं। कॉमर्स के साथ डिजिटल स्किल रोजगार के विकल्प बढ़ा सकती है।

​डिप्लोमा इन कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग​Image Credit : Istock06 / 07

​डिप्लोमा इन कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग​

आज अकाउंटिंग का काम काफी हद तक डिजिटल माध्यम से होता है। इस तरह के डिप्लोमा में अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर आधारित वित्तीय कार्यों की जानकारी दी जाती है

लाखों की सैलरी वाली नौकरीImage Credit : Istock07 / 07

लाखों की सैलरी वाली नौकरी

B.Com के साथ यह डिप्लोमा कोर्स आपको लाखों की सैलरी वाली नौकरी दिला सकता है। ऐसे में आप चाहें तो बीकॉम के साथ या ग्रेजुएशन के बाद इस कोर्स को कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!