Entertainment News Today: प्रीति जिंटा की टी-शर्ट पर तुकाराम मुंढे का रिएक्शन, रणवीर से मिली अनीत पड्डा

Entertainment News Today: आज कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। प्रीति जिंटा की टी-शर्ट पर तुकाराम मुंढे ने रिएक्शन दिया है। महेश बाबू की फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो वहीं अनीत पड्डा और रणवीर सिंह की मुलाकात की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Authored by: AbhayUpdated Sep 26 2026, 18:51 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Pinterest01 / 09

आज की बड़ी खबरें

मनोरंजन जगत से आज कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। प्रीति जिंटा की ‘टीम तुकाराम मुंढे’ टी-शर्ट पर महाराष्ट्र FDA प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने कास्टिंग डायरेक्टर की वजन घटाने वाली सलाह और मां के रिएक्शन को याद किया। जैकी श्रॉफ ने देव आनंद को उनकी जयंती पर याद किया। चिरंजीवी ने विजय के बेटे जेसन संजय से मुलाकात के दौरान उनके लुक पर बात की। ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भजन गाते दिखे। वहीं, रामायण के पोस्टर, रणवीर सिंह-अनीत पड्डा की मुलाकात और सोनी राजदान के करियर से जुड़ी बातें भी चर्चा में हैं।

​अंजलि आनंद को मिली थी वजन घटाने की सलाहImage Credit : IMDb/ Pinterest02 / 09

​अंजलि आनंद को मिली थी वजन घटाने की सलाह

एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा उनसे कई बार कह चुकी थीं कि वजन कम करें, फिर काम मिलेगा। बाद में उन्हें करण जौहर से मिलने का मौका मिला। अंजलि ने याद किया कि उनकी मां ने इस मुलाकात पर कहा था, “बड़ी आई करण जौहर को मिलने, तुझे क्यों मिलेगा वो?” इसके बाद अंजलि को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम मिला।

​जैकी श्रॉफ ने देव आनंद को किया यादImage Credit : IMDb/ Pinterest03 / 09

​जैकी श्रॉफ ने देव आनंद को किया याद

जैकी श्रॉफ ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने देव आनंद की कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार को याद किया। देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था और वो अपनी फिल्मों व खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

जेसन संजय को देखकर चिरंजीवी को याद आए विजयImage Credit : IMDb/ Pinterest04 / 09

जेसन संजय को देखकर चिरंजीवी को याद आए विजय

एक्टर चिरंजीवी ने जेसन संजय से मुलाकात के दौरान कहा कि वह अपने पिता विजय जैसे दिखते हैं। चिरंजीवी के मुताबिक, जेसन का लुक उन्हें विजय के 1990 के दशक वाले दिनों की याद दिलाता है। उन्होंने जेसन से यह भी पूछा कि वो एक्टिंग क्यों नहीं कर रहे हैं। जेसन फिल्म ‘सिग्मा’ से निर्देशन में कदम रख रहे हैं।

​पीएम मोदी के सामने ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने गाया भजनImage Credit : IMDb/ Pinterest05 / 09

​पीएम मोदी के सामने ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने गाया भजन

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी दिल्ली में आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भजन गाते नजर आए। कार्यक्रम में फिल्म के सिंगर साधु तिवारी ने ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ पेश किया। वहीं, विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान चालीसा गाई। ये कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित हुआ।

​हुंकार की स्क्रीनिंग पर मिले रणवीर और अनीतImage Credit : IMDb/ Pinterest06 / 09

​हुंकार की स्क्रीनिंग पर मिले रणवीर और अनीत

रणवीर सिंह और अनीत पड्डा ‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग पर मिले। कुछ लोगों ने रणवीर और अनीत को साथ देखकर फिल्म में देखने की इच्छा जाहिर की। ‘हुंकार’ एक कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है, जिसमें अनीत पड्डा अहम भूमिका में हैं।

​शादी के बाद सोनी राजदान को मिलने लगा था कम कामImage Credit : IMDb/ Pinterest07 / 09

​शादी के बाद सोनी राजदान को मिलने लगा था कम काम

सोनी राजदान ने बताया कि महेश भट्ट से शादी के बाद उनके पास काम कम हो गया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, लोगों ने महेश भट्ट से कहा था, 'आपकी बीवी को काम करने की क्या जरूरत?' इस बात से सोनी काफी नाराज हुई थीं। बाद में उन्हें टीवी शो ‘बुनियाद’ में काम मिला, जिसके बाद उनके करियर को फिर रफ्तार मिली।

​‘वाराणसी’ इवेंट में तकनीकी गड़बड़ी से भावुक हुए राजामौली के बेटेImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 09

​‘वाराणसी’ इवेंट में तकनीकी गड़बड़ी से भावुक हुए राजामौली के बेटे

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के टाइटल लॉन्च इवेंट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम में देरी हुई थी। राजामौली के बेटे और प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने बताया कि उस वक्त वो भावुक होकर रोने वाले थे और गुस्सा भी आ रहा था। गड़बड़ी ठीक होने पर उन्होंने खुशी में जोर से चिल्लाया। इवेंट के दौरान महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर प्रार्थना कर रही थीं।

​टी-शर्ट पहनने से काम नहीं होगा: FDA प्रमुखImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 09

​टी-शर्ट पहनने से काम नहीं होगा: FDA प्रमुख

प्रीति जिंटा ने हाल ही में ‘टीम तुकाराम मुंढे’ लिखी टी-शर्ट पहनकर महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे के काम का समर्थन किया था। इस पर मुंढे ने कहा कि वह उनके समर्थन के लिए आभारी हैं, लेकिन सिर्फ टी-शर्ट पहनना काफी नहीं है। उनके मुताबिक, खाद्य सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक होकर असल काम भी करना होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!