Election Commission Row: चुनाव आयोग में विवादों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नॉन सीरियस पॉलिटिशियन बताया।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी दल विशेष रूप से कांग्रेस और राहुल गांधी जिस तरह बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप चुनाव आयोग पर लगा रहे हैं, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी हम निंदा करते हैं। चुनाव आयोग ने बकायदा अपना एक प्रेस नोट जारी किया है, जो बैठक आज हुई थी, उसमें चुनाव आयोग के तीनों आयुक्त साथ मौजूद थे।''
राहुल गांधी पर भड़के रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भीतर प्रधानमंत्री न बन पाने की जलन बार-बार दिखाई देती है। उन्होंने कहा, ''विदेश नीति पर वो अपने एक साथी के साथ मजाक उड़ाते हैं, गले मिलते हैं। और कभी-कभी संसद के अंदर मोदी जी के गले पड़ते हैं... संसद के भीतर मेरी उनसे नोंकझोक होती है तो मैं जवाब दे देता हूं। राहुल गांधी एक नॉन सीरियस पॉलिटिशियन हैं और देश की जनता उनको सीरियत नहीं लेती है।''
विपक्ष से रविशंकर प्रसाद की खास अपील
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं विपक्षी दलों से एक बात कहना चाहता हूं कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़ते हैं वहां-वहां भट्ठा बैठता है। अगर विपक्ष के लोग अपना भट्ठा बैठा चाहते हैं तो मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। ममता बनर्जी, मुलायम सिंह और लालू प्रसाद यादव का भी तो उनसे गठबंधन था, वो वहां से टूटकर भागे थे...।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SIR विवादों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार संग एक साथ दिखे दोनों चुनाव आयुक्त; पढ़ें बैठक में क्या-क्या फैसले हुए
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के डिटेल स्टेटमेंट का स्वागत करते हैं जिसमें कहा गया है कि देशभर में एसआईआर चल रहा है। कई जगहों पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कई जगहों पर चल रही है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि किसी को भी वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा रहा है। कुछ जगहों पर समय बढ़ाने की मांग थी, उसको स्वीकार किया गया है।
