जानें भारत के अनोखे राज्य के बारे में...यहां से पैदल एक नहीं तीन देशों की तरफ जा सकते हैं। इतना तो आप जान ही गए होंगे कि ये राज्य विदेशी जमी से सीमा साझा करता है, लेकिन 3 — 3 विदेशी जमी से सीमा साझा करने वाला राज्य आखिर क्यों कहलाता है 'भारत का ताज'
इस राज्य का नाम है सिक्किम...ये अपने शानदार हिमालयी नजारों, खासकर माउंट कंचनजंगा, अविश्वसनीय बायोडायवर्सिटी, रुमटेक जैसे पुराने मठों वाली समृद्ध बौद्ध संस्कृति और दुनिया का पहला ऑर्गेनिक राज्य होने के लिए मशहूर है।
अगर आपसे कहा जाए कि इस राज्य से 3 देशों में पैदल जाया जा सकता है, तो क्या आप यकीन करेंगे? आपको ये फैक्ट जानकर हैरानी होगी कि हां, सिक्किम से तीन देशों में पैदल जा सकते हैं, कोई गाड़ी गड्डा नहीं केवल पैदल ही नापा जा सकता है।Read MOre: बिहार के इन 7 जिलों से Walking Distance पर है विदेश, पढ़ें इंट्रेस्टिंग GK फैक्ट
सिक्किम देश का दूसरा सबसे छोटा राज्य है। वैसे जानकारी के लिए बता दें, कि देश का सबसे छोटा राज्य गोवा है, इसके बाद सिक्किम का नंबर आता है।
सिक्किम उत्तर-पूर्वी भारत का एक राज्य है। हिमालय का हिस्सा होने के कारण, इस इलाके का लैंडस्केप बहुत शानदार है। सिक्किम के पश्चिम में नेपाल है, इस राज्य के उत्तर में तिब्बत है, जो कि चीन के अधिकार क्षेत्र में है। इसके अलावा पूर्वी राज्य में भूटान है।
सिक्किम की राजधानी (Sikkim Capital Gangtok) गंगटोक है, सिक्किम का क्षेत्रफल (Sikkim Area 7096 Square KM) 7096 स्क्वॉयर किमी है, (Sikkim Language Eng, Nepali, Bhutia and Lepcha) सिक्किम में अंग्रेजी, नेपाली, भूटानी और लेप्चा भाषा चलन में है।
क्योंकि यहां भारत का सबसे ऊंचा पहाड़ 'कंचनजंगा' है। इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है।Read MOre: कैसे खत्म हुआ मुगल शासन, क्या हुआ था उनके साथ
सिक्किम में ग्लेशियर, अल्पाइन घास के मैदान और हजारों तरह के जंगली फूल भी पाए जाते हैं। खड़ी पगडंडियां पहाड़ी की चोटी पर बने बौद्ध मठों तक जाती हैं।