बिहार के इन 7 जिलों से Walking Distance पर है विदेश, पढ़ें इंट्रेस्टिंग GK फैक्‍ट

बिहार भारत के सबसे खास राज्यों में से एक है। यूं तो भारत में 28 राज्य हैं, लेकिन 'बिहार का बहार' सबसे अलग है। बिहार अपनी गहरी ऐतिहासिक जड़ों के कारण खास है, जो प्राचीन साम्राज्यों (मौर्य, गुप्त) और धर्मों (बौद्ध धर्म, जैन धर्म) का केंद्र रहा है। ये भौगौलिक तौर पर भी बेहद खास है, यहां 7 ऐसे जिले हैं, जहां से Walking Distance पर विदेशी सीमा जुड़ी है, आइये जानें उन जिलों व बिहार राज्य के बारे में

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Jan 7 2026, 16:33 IST
बिहार के किन 7 जिलों से Walking Distance पर है विदेशImage Credit : Canva01 / 07

बिहार के किन 7 जिलों से Walking Distance पर है विदेश

'बिहार है तो बहार है' ये महज एक लाइन नहीं है। भारत के 28 राज्यों में से सबसे अलग स्थान रखने वाला बिहार अपनी गहरी ऐतिहासिक जड़ों के कारण खास है, जो प्राचीन साम्राज्यों (मौर्य, गुप्त) और धर्मों (बौद्ध धर्म, जैन धर्म) का केंद्र रहा है। ये भौगौलिक तौर पर भी बेहद खास है, यहां 7 ऐसे जिले हैं, जहां से Walking Distance पर विदेशी सीमा जुड़ी है, आइये जानें उन जिलों व बिहार राज्य के बारे में

बिहार के सात जिले जो विदेशी जमी को हैं छूतेImage Credit : Canva02 / 07

बिहार के सात जिले जो विदेशी जमी को हैं छूते

अंग्रेजी में - West Champaran, East Champaran, Sitamarhi, Madhubani, Supaul, Araria, and Kishanganj ! हिंदी में - पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज

प्रतियोगी परीक्षा में कैसे पूछा जाता है सवाल?Image Credit : Canva03 / 07

प्रतियोगी परीक्षा में कैसे पूछा जाता है सवाल?

अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो इन सात राज्यों के नाम आपको क्रम से याद करने की जरूरत है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा में ऐसे पूछा जाता है कि बिहार के कितने जिले विदेशी सीमा से लगते हैं? या कौन कौन से जिले नेपाल को छूते हैं? इन्हें पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम में क्रम से बताइये।

बिहार किन राज्यों से है घिरा ! बिहार के पड़ोसी राज्यों के नामImage Credit : Canva04 / 07

बिहार किन राज्यों से है घिरा ! बिहार के पड़ोसी राज्यों के नाम

बिहार एक देश यानी नेपाल व तीन भारतीय राज्यों से घिरा है। बिहार के पश्चिम में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में झारखंड और पूर्व पश्चिम बंगाल है। बता दें, ऐसे प्वॉइंट्स भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं।Click Here: किस नदी के किनारे बसा है 'लखनऊ', गंगा से है खास कनेक्शन​​

दुनिया का सबसे बड़ा फ्री WiFi ZoneImage Credit : Canva05 / 07

दुनिया का सबसे बड़ा फ्री WiFi Zone

दुनिया का सबसे बड़ा फ्री WiFi Zone बिहार की राजधानी पटना में है। ये इतना बड़ा है कि यह करीब 20 किलोमीटर का एरिया कवर करता है। ये एक रिकॉर्ड है, इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के पास था, जहां 3.5 किलोमीटर में वाई-फाई नेटवर्क काम कर रहा था।

बिहार का पुराना नाम, पटना का पुराना नामImage Credit : Canva06 / 07

बिहार का पुराना नाम, पटना का पुराना नाम

बिहार को प्राचीन काल में 'मगध' के नाम से जाना जाता था। जब​कि इसकी राजधानी पटना को 'पाटलिपुत्र' नाम से जाना जाता था। बिहार की छठ पूजा आज देशभर में अलग पहचान बना चुकी है, और छठ महापर्व कहा जाता है। ये पूरी दुनिया में अकेला यह ऐसा त्योहार है, जिसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है।

देश के पहले राष्ट्रपति बिहार से ! बिहार से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्टImage Credit : Canva07 / 07

देश के पहले राष्ट्रपति बिहार से ! बिहार से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार में हुआ था। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत बिहार के चंपारण से की थी। शून्य की खोज करने वाले आर्यभट्ट का जन्म भी बिहार में हुआ।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!