बैंक में नौकरी करने का सपना बहुत से लोगों का पूरा होने वाला है। केनरा बैंक में 3000 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।
Canara Bank Apprentice Notification के अनुसार, इच्छुक और योग्य कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाना होगा और आनलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2024 के तहत, आवेदन करने की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होगी और 4 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। ध्यान रहे, अप्लाई के दौरान पोर्टल पर जिस उम्मीदवार की प्रोफाइल 100 फीसदी पूरी होगी, उसका आवेदन ही मान्य होगा।
उम्मीदवार की उम्र 20 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, उसका जन्म 1 सितंबर, 1996 से पहले और 1 सितंबर, 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Canara Bank Apprentice Notification जरूर चेक करें।
अप्रेंटसशिप के लिए जो पैसा मिलता है उसे सैलरी नहीं स्टाईपेंड कहा जाता है। बता दें, अप्रेंटसशिप के दौरान हर महीने 15 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है।