Asim Riaz On Conversion Allegation: हाल ही में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आईं। इस मौके पर हिमांशी खुराना ने अपने और असीम रियाज (Asim Riaz) के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। हिमांशी ने ब्रेकअप की वजह बताते हुए दावा किया था कि असीम ने उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था और इसी वजह से उन्हें उनसे अलग होना सही समझा। हिमांशी का ये बयान आग की तरह वायरल हो गया और असीम रियाज जमकर ट्रोल हुए। अब असीम ने इस आरोप पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने हिमांशी खुराना और पारस छाबड़ा को जमकर लताड़ लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Deva एक्टर Rohullah Mehdi पर ड्रग्स केस में पुलिस ने कसा शिकंजा, शूटिंग सेट से हुई गिरफ्तारी
असीम रियाज ने तोड़ी चुप्पी
असीम रियाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा। इस नोट में असीम ने हिमांशी और पारस को जमकर सुनाया है। असीम ने लिखा, 'मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। असल में मैंने ही तुम्हें फिटनेस की ओर प्रेरित किया था। तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस शेप में आई हो। उससे पहले सब जानते थे कि तुम कैसी दिखती थीं। इसलिए प्लीज, धर्म का इस्तेमाल हथियार के तौर पर न करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है और इतनी निजी चीज को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत का कारण बनाना बचकाना है और यह दिखाता है कि अटेंशन पाने के लिए तुम किस हद तक गिर सकती हो।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: YRKKH फेम Mohsin Khan ने की सगाई, मंगेतर तमन्ना संग फोटोज शेयर कर बयां की खूबसूरत लव स्टोरी
