लाइफस्टाइल

न कोई वादा न जिम्मेदारी! युवाओं को खूब पसंद आ रहा प्यार का ये नया फॉर्मूला, जानें क्या है क्वांटम डेटिंग?

आज युवा पीढ़ी के प्यार करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब नए रिश्तों में वादे, कमिटमेंट और भविष्य की योजनाएं बहुत ज्यादा नहीं दिखती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्यार के फॉर्मूले क्वांटम डेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

जानें क्या है क्वांटम डेटिंग?

What is Quantum Dating: आज की जनरेशन करियर फोकस्ड है, जो मोबाइल फर्स्ट दुनिया में जीती है और तेजी से बदलती परिस्थितियों की आदी है। ऐसे में लोगों के रिश्तों पर भी आज के समय का असर दिख रहा है। आज हर रिश्ते को शादी या लाइफ लॉन्ग कमिटमेंट तक ले जाना जरूरी नहीं लगता है। जहां पहले रिश्ते वादों, कमिटमेंट और भविष्य की योजनाओं के इर्द-गिर्द घूमते थे, वहीं आज की युवा पीढ़ी रिश्तों को ज्यादा हल्के, ईमानदार और बस आज तक सीमित रखना चाहती है। इसी सोच से जन्मा है प्यार का नया ट्रेंड क्वांटम डेटिंग। जो उन्हें आजादी देती है बिना गिल्ट, बिना प्रेशर और बिना किसी अपेक्षा के किसी के साथ जुड़ने की। यही वजह है कि यह ट्रेंड खासकर 20 से 30 साल के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

क्या है क्वांटम डेटिंग?

क्वांटम डेटिंग रिश्ते का एक नया रूप है जिसका मतलब रिश्ते को किसी एक तय दिशा या मंजिल में बांधना नहीं है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, भावनाएं साझा करते हैं, लेकिन भविष्य के वादों, एक्सक्लूसिविटी या लंबी प्लानिंग का दबाव एक-दूसरे पर नहीं देते हैं। जैसे क्वांटम फिजिक्स में चीजें एक साथ कई अवस्थाओं में हो सकती हैं, वैसे ही इस नई डेटिंग स्टाइल में रिश्ता भी अंत में 'क्या बनेगा' के भय से मुक्त रहता है।

युवाओं को क्यों भा रहा है ये नया फॉर्मूला?

आज की जनरेशन करियर पर ज्यादा ध्यान देती है, मोबाइल-फर्स्ट वाली दुनिया में जीती है और जल्दी बदलती परिस्थितियों की आदी है। ऐसे में हर रिश्ते को शादी या लाइफ-लॉन्ग कमिटमेंट तक ले जाना उन्हें जरूरी नहीं लगता है। यही कारण है कि रिलेशनशिप का ये नया तरीका युवाओं को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि क्वांटम डेटिंग उन्हें आजादी देती है बिना गिल्ट, बिना प्रेशर और बिना एक्सपेक्टेशन के किसी के साथ जुड़ने की। आज इस तरह के रिलेशनशिप में 20 से 30 साल की आयु वर्ग के बहुत से लोग जुड़ गए हैं।

नो प्रॉमिस - नो प्रेशर

इस डेटिंग स्टाइल की सबसे बड़ी खासियत है बातों का एकदम स्पष्ट होना। यहां कोई यह दावा नहीं करता कि 'हम हमेशा साथ रहेंगे' या 'ये रिश्ता कहीं जा रहा है।' इस डेटिंग में शामिल दोनों लोग जानते हैं कि वे साथ हैं क्योंकि उन्हें साथ रहना अच्छा लग रहा है बस इतना ही इससे आगे कुछ भी नहीं।

फायदे और चुनौतियां

हर तरह के रिश्तों के अपने फायदे और अपनी कुछ चुनौतियां भी होती हैं, बात करें इस ट्रेंड का तो इसका सबसे बड़ा फायदा है मेंटल पीस। कम तनाव और खुद को बेहतर समझने का मौका क्वांटम डेटिंग आपको देती है। लेकिन इसके साथ कुछ चुनौती भी हैं अगर दोनों लोगों की अपेक्षाएं साफ न हों, तो इस तरह की डेटिंग में गलतफहमियां हो सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि क्वांटम डेटिंग तभी हेल्दी है जब कपल्स के बीच कम्युनिकेशन ईमानदार और पूरी तरह साफ-साफ हो।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article