वैलेंटाइन वीक 2026 कब से शुरू होगा, सबसे पहले कौन सा डे मनाया जाएगा, वैलेंटाइन डे कब है 2026 में
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 29, 2026, 03:10 PM IST
वैलेंटाइन वीक 2026 डेट कैलेंडर (February Days Valentine Week 2026): फरवरी आते ही हवाओं में प्यार की धुन सुनाई देने लगती है। इस महीने में आखिरकार वैलेंटाइन वीक जो मनाया जाता है। यहां आप वैलेंटाइन वीक 2026 का पूरा कैलेंडर देख सकते हैं। देखें कि वैलेंटाइन वीक 2026 कब से शुरू होगा, वैलेंटाइन वीक का पहला दिन कौन सा होता है, वैलेंटाइन वीक में वैलेंटाइन डे कब आता है।
वैलेंटाइन वीक 2026 का कैलेंडर डेटवाइज
वैलेंटाइन वीक 2026 डेट कैलेंडर (February Days Valentine Week 2026): हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाने वाला वैलेंटाइन वीक प्यार, भावनाओं और रिश्तों को खुलकर जाहिर करने का खास मौका होता है। यह पूरा सप्ताह रोज डे से शुरू होकर धीरे-धीरे वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) की ओर बढ़ता है। इस दौरान हर दिन प्रेम के एक अलग रंग और एहसास को सामने लाता है। कभी गुलाब के जरिये भावनाएं व्यक्त होती हैं, तो कभी वादों और नजदीकी के माध्यम से रिश्ते और गहरे महसूस होते हैं।
वैलेंटाइन वीक अब केवल रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं रहा है। आज के समय में यह सप्ताह दोस्ती, आपसी सम्मान, भरोसे और खुद से प्यार (सेल्फ-लव) को भी सेलिब्रेट करने का प्रतीक बन चुका है। यह रिश्तों में मिठास घोलने, भावनाओं को शब्द देने और अपने करीबी लोगों को यह महसूस कराने का अवसर देता है कि वे हमारी जिंदगी में कितने खास हैं। यहां देखें कि 2026 में वैलेंटाइन वीक कब से शुरू होगा। और वैलेंटाइन वीक का पहला दिन कौन सा होता है, वैलेंटाइन वीक में वैलेंटाइन डे कब आता है।
वैलेंटाइन वीक 2026 का कैलेंडर डेटवाइज
| दिन का नाम | 2026 में कब |
|---|---|
| रोज डे (Rose Day) | शनिवार, 7 फरवरी 2026 |
| प्रपोज डे (Propose Day) | रविवार, 8 फरवरी 2026 |
| चॉकलेट डे (Chocolate Day) | सोमवार, 9 फरवरी 2026 |
| टेडी डे (Teddy Day) | मंगलवार, 10 फरवरी 2026 |
| प्रॉमिस डे (Promise Day) | बुधवार, 11 फरवरी 2026 |
| हग डे (Hug Day) | गुरुवार, 12 फरवरी 2026 |
| किस डे (Kiss Day) | शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 |
| वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) | शनिवार, 14 फरवरी 2026 |
वैलेंटाइन वीक में कौन कौन से दिन आते हैं
1. 7 फरवरी - रोज डे (Rose Day)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार किया जाता है। इस डे पर गुलाब के रंग का भी विशेष अर्थ होता है। लाल गुलाब प्रेम और जुनून को दर्शाता है, पीला दोस्ती को, गुलाबी प्रशंसा को और सफेद शांति और सम्मान को। वैलेंटाइन वीक में रोज डे पर गुलाब का आदान-प्रदान प्यार की शुरुआत के रूप में देखा जाता है।
2. 8 फरवरी - प्रपोज डे (Propose Day)
वैलेंटाइन वीक में दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। यह दिन अपने प्रिय को प्रेम की बात कहने और रिश्ते को एक नई दिशा देने का मौका देता है। जो लोग अपने दिल की बात नहीं कह पाए हैं, उनके लिए यह दिन खास अवसर होता है। लोग अपने पार्टनर से प्रपोज करते हैं, कभी-कभी यह रिश्ता गहरा और स्थायी बन जाता है।
3. 9 फरवरी - चॉकलेट डे (Chocolate Day)
वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे प्यार की मिठास का प्रतीक है। इस दिन चॉकलेट देकर अपने साथी को खुश करना, अपनी भावनाओं को बेहद मीठे अंदाज में व्यक्त करना आम परंपरा है। चॉकलेट उन रिश्तों में मिठास बढ़ाता है, जहां भावनाएं मीठी और सुंदर होती हैं।
4. 10 फरवरी - टेडी डे (Teddy Day)
वैलेंटाइन वीक में टेडी डे के दिन प्यार और स्नेह का संदेश एक प्यारे टेडी बियर के रूप में दिया जाता है। टेडी एक सुकून-भरा उपहार माना जाता है, जो अपनापन और आरामदायक एहसास को दर्शाता है। यह दिन नजदीकी और कोमल भावनाओं का प्रतीक होता है।
5. 11 फरवरी - प्रॉमिस डे (Promise Day)
वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे पर पार्टनर्स एक-दूसरे से भरोसा बनाए रखने, साथ निभाने और एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहने का वादे करते हैं। प्रॉमिस डे रिश्तों में विश्वास और प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर देता है।
6. 12 फरवरी - हग डे (Hug Day)
वैलेंटाइन वीक में हग डे प्यार की गहराई को सिर्फ शब्दों के बजाय एक स्नेह-भरे गले में व्यक्त करता है। यही गले लगाना, अपने साथी को सुरक्षा और स्नेह का एहसास देना वह खूबसूरत पल है जो रिश्तों को और आत्मीय बनाता है।
7. 13 फरवरी - किस डे (Kiss Day)
वैलेंटाइन वीक में किस डे एक अलग ही जगह रखता है। इस दिन किस देकर अपना प्यार और अपनापन जताया जाता है। यह दिन शारीरिक नजदीकी और भावनात्मक जुड़ाव को सुंदर तरीके से दर्शाता है।
8. 14 फरवरी - वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
और वैलेंटाइन वीक के अंत में आता है वैलेंटाइन डे। यानी प्यार का सबसे शानदार दिन। इस दिन कपल्स रोमांटिक शब्दों में अपने दिल की बातें कहते हैं, और एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते हैं। यह दिन दुनियाभर में प्रेम और अपनापन जताने के लिए मनाया जाता है।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल