लाइफस्टाइल

Unique Jackfruit Dishes: कमाल का है कटहल, कहीं 'मटन' तो कहीं बन जाता है मिठाई

Jackfruit dishes: भारत में कटहल की सब्जी के अलावा इससे कबाब और बिरयानी भी बनाई जाती है। केरल में इससे चिप्स और मीठा तैयार किया जाता है।

Image

दुनिया में अलग-अलग तरह से खाते हैं कटहल

Jackfruit dishes across the globe: कटहल कमाल की चीज है। कहते इसे फल हैं और खाते इसकी सब्जी हैं। कटहल की मसालेदार सब्जी भारत में खूब खाई जाती है। इसके स्वाद के कारण इसे शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटहल सिर्फ हम भारतीय की रसोई तक ही सीमित नहीं है? दुनिया के कई देशों में इसे अलग-अलग तरीके से पकाया और खाया जाता है। कहीं इससे मिठाई बनती है तो कही सलाद तो कही करी।

इंडोनेशिया का मशहूर 'गुडेग'

इंडोनेशिया में 'गुडेग' बहुत फेमस डिश है। इसे कच्चे कटहल को नारियल के दूध, पाम शुगर और मसालों के साथ कई घंटों तक धीमी आंच पर पकाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और इसे आमतौर पर चावल, अंडे और तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है।

फिलीपींस में बनता है स्टू और मिठाई

फिलीपींस में कटहल का इस्तेमाल कई रूपों में होता है। यहां कच्चे कटहल से 'गिनातांग लंगका' नाम का स्टू तैयार किया जाता है। इसमें नारियल का दूध, लहसुन, प्याज और अदरक डाले जाते हैं। वहीं पके कटहल का उपयोग 'ट्यूरॉन' जैसी लोकप्रिय मिठाई में भी होता है, जिसमें कटहल और केले को पतली परत में लपेटकर कुरकुरा तला जाता है।

थाईलैंड की ठंडी मिठाई

थाईलैंड में कटहल को एक ताजगी देने वाली मिठाई के रूप में भी खाया जाता है। यहां इसे घास जैसी जेली, बर्फ और दूसरे फलों के साथ मिलाकर परोसा जाता है। गर्मी में यह मिठाई लोगों की पसंदीदा बन जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कबाब की दुनिया में बेवफा कहलाता है ये कबाब

वियतनाम की फ्रूट सलाद में भी कटहल

वियतनाम में कटहल का इस्तेमाल 'होआ क्वा दम' नाम की फ्रूट सलाद में किया जाता है। इसमें कटहल के साथ दूसरे मौसमी फल, क्रीम और बर्फ मिलाई जाती है। यह स्वाद में हल्की, मीठी और बेहद ताजगी देने वाली डिश मानी जाती है।

भारत में कई तरह से खाते हैं कटहल

भारत में कटहल की सब्जी के अलावा इससे कबाब और बिरयानी भी बनाई जाती है। केरल में इससे चिप्स और मीठा तैयार किया जाता है। दक्षिण भारत के कई इलाकों में इसे नारियल के साथ पकाया जाता है। कटहल का अचार भी बहुत से लोगों का पसंदीदा है।

कटहल का इतनी तरह से इस्तेमाल ही इसे फल और सब्जियों की दुनिया में इतना खास बनाता है। वैसे कटहल स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। कचहल विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन को दुरुस्त रखता है और दिल की सेहत भी दुरुस्त करता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article