लाइफस्टाइल

चिलचिलाती गर्मी में AC सी ठंडक देगी ये साड़ी, गर्मियों में खरीद लाएं बेस्ट Summer Saree

गर्मियों में सही तरह की साड़ी चुननी जरूरी है। कौन-सी साड़ियां आपको सबसे ज्यादा कंफर्ट और स्टाइल देती हैं? जानिए समर साड़ियों के ऐसी साड़ी डिजाइन, जो इस मौसम में आपके लुक और आराम दोनों को बेहतर बना सकते हैं।

Image

Best Saree Fabric for Summer

गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है ऐसे कपड़े चुनना, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। तेज धूप, पसीना और उमस के बीच अगर आप भी ऐसा आउटफिट ढूंढ रही हैं जो आपको ठंडक का एहसास दे, तो समर साड़ियां (Summer Saree) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। खासकर हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक से बनी साड़ियां न सिर्फ पहनने में आराम देती हैं, बल्कि आपका लुक भी एलिगेंट बनाती हैं।

आजकल मार्केट में ऐसी कई साड़ियां उपलब्ध हैं, जिन्हें पहनकर आपको AC जैसी ठंडक का एहसास हो सकता है। कॉटन, मलमल और जामदानी जैसी साड़ियां गर्मियों में खास तौर पर पसंद की जाती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी समर साड़ियां (Best saree fabric for summer) इस मौसम में सबसे बेस्ट होती हैं और क्यों आपको इन्हें अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहिए।

गर्मियों के लिए बेस्ट साड़ी डिजाइन

गर्मी में खुले-खुले और हल्के कपड़े पहनना जरूरी होता है। ताकि शरीर को हवा मिलती रहे। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो शरीर को कवर करने के साथ-साथ एयर फ्लो बनाए रखता है, जिससे गर्मी कम लगती है। तो गर्मियों के मौसम में लड़कियों को तो सादी-सिंपल सी साड़ियां जरूर ही पहननी चाहिए।

सबसे ठंडी साड़ी कौन सी होती है ?

1. कॉटन साड़ी (Cotton Saree)

कॉटन फैब्रिक पसीना सोखने में मदद करता है और त्वचा को सांस लेने देता है। कॉटन की साड़ियां डेली वियर में पहनने के लिए सबसे बेस्ट और आरामदायक ऑप्शन होती हैंं।

2. मलमल साड़ी (Muslin Saree)

मलमल बेहद हल्का और मुलायम होती है। ये एक का प्योर कॉटन ही होता है, मसलिन साड़ी पहनकर शरीर को ठंडक मिलती है। यह गर्मियों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।

Top Summer Saree

Top Summer Saree

3. जामदानी साड़ी (Jamdani Saree)

जामदानी साड़ी की बारीक बुनाई इसे स्टाइलिश और कूल दोनों बनाती है। यह ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ समर फ्रेंडली भी होती है।

4. लिनन साड़ी (Linen Saree)

लिनन साड़ी भी हल्की और ब्रीदेबल होती है, जो पसीने को जल्दी सुखाने में मदद करती है। ऑफिस वियर के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

साड़ी पहनते वक्त इन टिप्स को करें नोट

  • गर्मियों में अगर साड़ी पहननी है, तो कोशिश करें कि आप हल्के और पेस्टल रंगों की साड़ी सेलेक्ट कर रही हैं।
  • आपके लिए समर्स में हैवी ब्लाउज की जगह कॉटन या स्लीवलेस ब्लाउज एकदम ही बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
  • कोशिश करें कि, आप अपनी साड़ी को बहुत ही ज्यादा टाइट ड्रेप तो नहीं कर रही हैं।
  • गर्मियों में कूल और ब्रीजी लुक के लिए कम ज्वेलरी और लाइट मेकअप रखें

क्यों मिलेगी 'AC जैसी ठंडक'

इन साड़ियों का फैब्रिक ऐसा होता है, जो हवा को आसानी से पास होने देता है। इससे शरीर का टेंपरेचर भी बैलेंस रहता है और पसीना भी कम आता है। यही कारण है कि ये साड़ियां पहनने पर ठंडक का एहसास देती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article