लाइफस्टाइल

क्यों गर्मी में सबसे सुपरहिट है Nita Ambani की ये लाल साड़ी, ब्लाउज-गहने भी लगे परफेक्ट

नीता अंबानी का हालिया लुक एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन आखिर इस खास मौके पर उनकी साड़ी और स्टाइल में ऐसा क्या था जिसने सबका ध्यान खींचा? जानिए इस लुक के पीछे छिपी खासियत और महत्व।

Image

Nita Ambani Red Organza Silk Saree

भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम जब देखने को मिलता है, तो वह अक्सर Nita Ambani के स्टाइल में नजर आता है। हाल ही में Mukesh Ambani के जन्मदिन के मौके पर उनकी मिसेज नीता का पारंपरिक लुक एक बार फिर चर्चा में रहा। इस खास अवसर पर अंबानी परिवार ने Siddhivinayak Temple में दर्शन किए, जहां नीता अंबानी की लाल साड़ी और उनका क्लासिक अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा था।

उनकी यह साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरी, संस्कृति और विरासत की झलक थी। नीता अंबानी हमेशा से पारंपरिक भारतीय वस्त्रों को बढ़ावा देती आई हैं। इस बार भी उन्होंने खास Jamdani Saree वाले अपने लुक के जरिए यही संदेश दिया। न केवल ये बल्कि ये साड़ी इस मौसम के हिसाब से भी एकदम ही परफेक्ट है। देखें नीता अंबानी की इस साड़ी से जुड़ी डिटेल्स यहां -

नीता अंबानी का लेटेस्ट साड़ी लुक

पति के जन्मदिन के खास मौके पर नीता अंबानी ने लाल रंग की बेहद आकर्षक साड़ी पहनी थी। जो धाकई मसलिन जामदानी स्टाइल से प्रेरित लग रही थी। साड़ी पर हाथ से बने फूलों के डिजाइन थे, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। उन्होंने इसे सिंपल लेकिन एलिगेंट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका लुक क्लासी और रॉयल नजर आया।

खूबसूरत ज्वेलरी के साथ किया पेयर

नीता अंबानी ने इस बार अपने लुक को खास बनाने के लिए पारंपरिक ज्वेलरी का चयन किया। उन्होंने सोने का हार पहना, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं की आकृतियां बनी थीं। उनके इयररिंग्स में भी धार्मिक झलक देखने को मिली। साथ ही लाल-गोल्डन चूड़ियां और डायमंड रिंग ने उनके लुक को पूरा किया।

सादगी भरा मेकअप और हेयरस्टाइल

नीता का मेकअप काफी सटल और नेचुरल था। उन्होंने न्यूड लिप शेड, हल्का काजल और आईलाइनर लगाया, जिससे उनका लुक ओवरडन नहीं लगा। बालों को हल्की वेव्स में खुला रखा गया, जो उनकी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था।

गर्मियों में जामदानी साड़ी क्यों है सुपरहिट?

गर्मियों में जामदानी साड़ी पहनना एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। क्योंकि यह हल्के और सांस लेने वाले कपड़े से बनी होती है। इसकी बुनाई इतनी महीन होती है कि शरीर को ठंडक का एहसास देती है और पसीना भी कम महसूस होता है। जामदानी साड़ी आमतौर पर कॉटन या मुसलिन फैब्रिक में आती है, जो गर्म मौसम के लिए आरामदायक होता है। इसके खूबसूरत हाथ से बने डिजाइन इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं। यह साड़ी पारंपरिक होने के साथ-साथ रोजमर्रा या खास मौकों पर पहनने के लिए भी एकदम उपयुक्त होती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article