लाइफस्टाइल

बिना तेल-मैदे के बनाएं फूले-फूले भटूरे, देखें दिल्ली स्ट्रीट स्टाइल छोले भटूरे की रेसिपी

छोले भटूरे बेशक ही कोई डिश नहीं बल्कि एक एहसास है, जो स्ट्रीट फूड लवर्स को तो सबसे प्रिय होता है। खासतौर से नॉर्थ इंडिया में तो छोले भटूरे की गजब फैन फॉलोइंग है। लेकिन मैदे से बने तेल में तले हुए भटूरे जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही अनहेल्दी भी.. ऐसे में यहां देखें भटूरे को हेल्दी कैसे बनाएं।

Image

हेल्दी छोले भटूरे

छोले -भटूरे, नॉर्थ इंडिया की सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश में से एक है, जिसका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में से पानी आ सकता है। हालांकि, तले हुए भटूरे और तेल-मसाले वाले चनों को अक्सर 'अनहेल्दी' या 'भारी' भोजन की लिस्ट में शामिल किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक भटूरा लवर हैं लेकिन हेल्थ की भी चिंता करते हैं, तो आपके लिए ये नो मैदा और कम तेल वाली भटूरे की रेसिपी फॉलों करना बेस्ट हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप भटूरों के भरपूर स्वाद को बरकरार रखते हुए छोले भटूरों को एक पौष्टिक भोजन में बदल सकते हैं।

हेल्दी भटूरा रेसिपी

भटूरा मैदा से बनता है और गहरे तेल में तला जाता है। लेकिन अगर आपको भटूरों को हेल्दी बनाना है, तो आप ये वाला नुस्खा आजमा सकते हैं।

मैदे की जगह डाले यें

मैदे की जगह पर साबुत गेहूं का आटा, ओट्स का आटा या मल्टीग्रेन आटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन के लिए अच्छा है और इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में एनर्जी रहती है।

तलने की जगह करें ये

भटूरों को तेल में तलने के बजाय ओवन में बेक करें या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। इससे तेल की मात्रा न के बराबर हो जाती है और कैलोरी भी कम रहती है, पर कुरकुरापन और स्वाद बरकरार रहता है।

दही या छाछ डाले

भटूरे के आटा गूंधते समय दूध की जगह दही या छाछ का इस्तेमाल करने से भटूरे नरम बनते हैं और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

छोले भी बनेंगे एकदम हेल्दी

भटूरों के साथ आपको छोलों को भी और हेल्दी बनाना चाहिए। जिसके लिए आपको ट्रेडिशनल मसाला छोला की रेसिपी में थोड़ा सा ट्विस्ट एड करना है। जिससे कम तेल में ज्यादा स्वाद आ जाएगा।

जिसके लिए आपको चनों या छोलों की ग्रेवी में तेल कम डालना है। स्वाद के लिए जीरा, अजवाइन, हींग, और भरपूर टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल करें।

वहीं स्वाद दुगना करने के लिए और छोलों को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें ढेर सारी सब्जियां डाल सकते हैं। छोले में मैश करके पालक, लौकी, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिला दें। इससे छोले एकदम ही पौष्टिक और स्वादिष्ट बन जाएंगे।

एकदम ही स्वाद छोले बनाने के लिए आपको सूखे छोले को रात भर पानी में भिगोकर प्रेशर कुकर में पकाना चाहिए। इससे छोले एकदम ही सॉफ्ट बनते हैं और पचाने में भी आसानी होती है।

जरूर ही आप भी ये वाली छोले भटूरे की हेल्दी रेसिपी ट्राई कर, अपनी फेवरेट डिश को नया स्वाद दे सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article