देश

इंदिरा गांधी पुण्यतिथि : शक्ति स्थल पहुंचे सोनिया, खरगे, राहुल-प्रियंका, पूर्व PM को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी शनिवार सुबह राजघाट स्थित शक्ति स्थल पहुंचे और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Image

कांग्रेस नेताओं ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि।

Indira Gandhi Death Anniversary : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश आज उन्हें नमन कर रहा है। कांग्रेस नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी शनिवार सुबह राजघाट स्थित शक्ति स्थल पहुंचे और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल थे।

31 अक्टूबर 1984 को हुई इंदिरा की हत्या

बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही दो सुरक्षा गार्डों ने नई दिल्ली स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुबह करीब 9:10 बजे जब वह अपने कार्यालय की ओर जा रही थीं, तभी उनके अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें तत्काल एम्स ले जाया गया, जहां उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से कुछ महीने पहले जून 1984 में स्वर्ण मंदिर परिसर में सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इसे हत्या की पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा गया। उनकी हत्या के बाद देशभर में सिख विरोधी हिंसा भड़क उठी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें